फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Warm up match: India vs Afganistan, side story

5 प्रयास और 2 खिलाड़ियों की मदद से हुआ यह लाजवाब कैच

Tue, 10 Feb 2015 05:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Feb 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
Warm up match: India vs Afganistan, side story

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का प्रदर्शन त्रिकोणीय सीरीज में बेहद खराब रहा था और इसके पहले वॉर्मअप मैच में भी भारत के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। एकतरफा मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पहले वॉर्मअप में हार के बाद टीम इंडिया को एडिलेड में अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम के साथ अभ्यास मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार बज्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 365 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। हालांकि इस स्कोर में 3 बल्लेबाजों रोहित शर्मा (150), सुरेश रैना (75) और अंजिक्य रहाणे (नाबाद 87) का योगदान काफी ज्यादा रहा।
विज्ञापन


बल्ले से अच्छे प्रदर्शन के बाद बारी भारतीय गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों की थी जिसमें दोनों ने काफी निराश किया। गेंदबाज अनुभवहीन अफगान बल्लेबाजों पर अंकुश लगा पाने में नाकाम रहें। वहीं क्षेत्ररक्षकों ने इस मैच में 4 आसान कैच छोड़े। हालांकि भारत की ओर से एक कैच ऐसा भी हुआ जिसमें 2 क्षेत्ररक्षक कम से कम 5 प्रयासों के बाद लपकने में कामयाब रहे। करीब 10 सेकंड तक प्रयास करने के बाद आखिरकार उमेश यादव ने कैच लपक ही लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 प्रयास धवन के और एक प्रयास उमेश यादव के

Warm up match: India vs Afganistan, side story

वॉर्मअप मैच में अफगानिस्तान के बल्‍लेबाजों को रोकने के लिए भारतीय गेंदबाजों को काफी पसीना बहाना पड़ा। हालांकि गेंदबाजों को विकेट हासिल करने के लिए कुछ ज्यादा ही प्रयास करने पड़े क्‍योंकि क्षेत्ररक्षकों ने कम से कम 3 आसान कैच तो टपकाए ही।

कैच छोड़ने के क्रम में एक ऐसा मजेदार कैच भी हुआ जिसे अब तक का सबसे लंबा कैच प्रयास भी करार दिया जा सकता है। यह दिलचस्प माजरा हुआ अफगान पारी के 21वें ओवर में। क्रीज पर उस्मान घनी 44 रनों पर बल्‍लेबाजी कर रहे थे। इससे पिछले ओवर की अंतिम गेंद पर मोहम्मद शमी ने घनी का लाँग ऑन में बेहद आसान कैच टपका दिया था।

हालांकि वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और जीवनदान पाने के बाद तीसरी गेंद पर वह बेहद दिलचस्प प्रयास में लपके गए। 21वां ओवर रवींद्र जडेजा डाल रहे थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने हल्की गेंद डाली जिसे बल्‍लेबाज ने आगे बढ़कर ऑन साइड खेल दिया। शॉर्ट मिडविकेट की दिशा में में खड़े शिखर धवन ने दौड़ते हुए कैच को लपकने का प्रयास किया लेकिन पहले प्रयास में गेंद हथेली पर लगते ही उछल गई हालांकि गेंद उनके शरीर के पास ही बनी रही।

धवन ने गेंद से निगाहें नहीं हटाई और दूसरी बार प्रयास किया तो गेंद के हाथ में आने के बाद वह गिर गए जिससे गेंद फिर छटक गई, तीसरे प्रयास में उन्होंने गेंद को फिर लपकने की कोशिश की और उसे हवा में उछालना चाहा जिसमें उन्हें थोड़ी कामयाबी भी मिली। इस सारे प्रयास के बीच वह लगभग 5-6 कदम आगे बढ़ चुके थे लेकिन कुहनी के बल गिरने के दौरान अपने चौथे प्रयास में गेंद को कुछ ऊंचाई तक हवा में उछाल दिया। उनसे कुछ दूरी पर धवन के कैच लपकने के प्रयास को उमेश यादव देख रहे थे।

धवन कैच लपकते-लपकते उमेश की ओर बढ़ गए थे और कैच करने का प्रयास और अंतिम प्रयास करते हुए उमेश ने चपलता दिखाई और उसे लपक लिया।

बेहद दिलचस्प अंदाज में हुए इस कैच के बाद शायद धवन ने कुछ राहत की सांस ली होगी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों को खासा निराश किया और महज 10 रन ही बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed