फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Warm Up Match: Cricket Australia XI vs Indians.

पहले दिन का खेल खत्म, भारत के 55 रन

Mon, 24 Nov 2014 03:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Nov 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
Warm Up Match: Cricket Australia XI vs Indians.
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चायकाल के बाद 219 रनों पर समेट दिया। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को दो 2 दिवसीय अभ्यास मैच खेलने हैं।
विज्ञापन


एडिलेड में खेले जा रहे मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए थे। टीम ने सधी शुरुआत की लेकिन शिखर धवन (10) जोश लालोर की गेंद पर कॉटएंडबोल्ड हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद मुरली विजय (32) और चेतेश्वर पुजारा (13) ने दूसरे विकेट के लिए 9.4 ओवर में 34 रनों की साझेदारी कर टीम को दिन का खेल खत्म होने तक और कोई झटका नहीं लगने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की ओर से तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने 3 विकेट झटके। जबकि मोहम्मद शमी, करन शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को 2-2 जबकि आर अश्विन को एक-एक सफलता मिली।

आरोन के बाद साहा ने किया विकेटकीपिंग में कमाल

Warm Up Match: Cricket Australia XI vs Indians.
आस्ट्रेलियाई टीम का टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने मैथ्यू शॉर्ट को खाता खोले बगैर ही आउट करा दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई। वरुण आरोन ने 21वें ओवर में 3 गेंदों के अंदर 2 विकेट झटककर कंगारुओं को परेशानी में डाल दिया।

ओपनर रेयान कार्टर्स ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। उन्हें अश्विन ने रिदिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपिंग कर रहे रिदिमान साहा के लिए भी आज का दिन बेहद शानदार रहा क्यों‌कि उन्होंने 5 बल्‍लेबाजों को कैच आउट कराने के बाद एक बल्लेबाज को स्टंप आउट कराया। इस तरह से उन्होंने 6 बल्‍लेबाजों को आउट कराने में अपना योगदान दिया।

इससे पहले आज से एडिलेड में खेले जा रहे पहले अभ्यास मैच के शुरुआती दिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की शुरुआत दिलाई और 150 रन के पार पहुंचने से पहले मेजबान टीम के 6 बल्‍लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। हालांकि पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और टीम को 200 के पार पहुंचा ही दिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर एक समय 9 विकेट 167 रन था और भारत को अंतिम जोड़ी तोड़ने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। 10वें विकेट के लिए हैरी कोन्वे (7) और हैरी नेल्‍सन (नाबाद 43) ने 52 रनों की साझेदारी की, इस जोड़ी को करन शर्मा ने तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed