{"_id":"638986922a6e82395e11ece8","slug":"wanindu-hasaranga-reprimanded-for-breaching-icc-code-of-conduct-sri-lanka-vs-afghanistan-3rd-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wanindu Hasaranga: आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को फटकार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wanindu Hasaranga: आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को फटकार, जानें पूरा मामला
Fri, 02 Dec 2022 10:31 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लीकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लीकल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:31 AM IST
सार
314 रन के विशाल लक्ष्य को श्रीलंका ने 49.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। पहला वनडे अफगानिस्तान ने जीता था। दूसरा वनडे रद्द हो गया था।
विज्ञापन
वानिंदु हसरंगा
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा को बुधवार को पल्लीकल में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई है। हसरंगा को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करते पाया गया, जो 'एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष दिखाने' से संबंधित है।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला, जो 24 महीने की अवधि में उनका पहला था। साथ ही मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगा। यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 26वें ओवर में हुई। दरअसल, हसरंगा की अपील पर ऑनफील्ड अंपायर ने अफगानिस्तान के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान को आउट करार दिया था। इस पर जादरान ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल किया। डीआरएस में टीवी अंपायर ने फैसला पलट दिया और नॉटआउट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद हसरंगा ने विशाल स्क्रीन की ओर इशारा करके अपनी नाराजगी दिखाई। हालांकि, मैच के बाद हसरंगा ने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी रंजन मदुगले द्वारा प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया। इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। फील्ड अंपायर नितिन मेनन और लिंडन हैनिबल, तीसरे अंपायर रवींद्र विमलसारी और चौथे अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे ने हसरंगा पर आरोप लगाया था।
लेवल-1 के उल्लंघन पर कम से कम आधिकारिक फटकार, खिलाड़ी की मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक का प्रावधान है। मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 313 रन बनाए। इब्राहिम जादरान ने 138 गेंदों में 15 चौके और चार छक्के की मदद से 162 रन की पारी खेली। इसके अलावा नजीबुल्लाह ने 76 गेंदों में 77 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से रजीथा ने तीन विकेट और हसरंगा ने दो विकेट लिए।
314 रन के विशाल लक्ष्य को श्रीलंका ने 49.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत शानदार रही। पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने 101 रन की ओपनिंग साझेदारी की। मेंडिस 61 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चरिथ असलंका ने 72 गेंदों में 83 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, कप्तान दासुन शनाका ने 44 गेंदों में 43 रन बनाए। वहीं, दुनिथ वेलालगे ने 21 गेंदों में 31 रन की नाबाद पारी खेली। निसांका ने 35 रन और चांदीमल ने 33 रन बनाए। तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। पहला वनडे अफगानिस्तान ने जीता था। दूसरा वनडे रद्द हो गया था।