{"_id":"713c3fc5ee1daf97d328f32db700999a","slug":"wahab-riaz-booked-for-lavish-dinner-spread-in-their","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह में बवालः पाक बॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
निकाह में बवालः पाक बॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर किसी के जीवन में विवाह बेहद खास होता है और इसे यादगार बनाए रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक क्रिकेटर के जश्न मनाने पर पुलिस ने केस कर दिया।
विज्ञापन
हम यहां बात कर रहे हैं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज के बारे में। पाकिस्तान की लाहौर पुलिस ने इस तेज गेंदबाज पर विवाह के दौरान स्थानीय कानून का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
28 साल के बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 30 नवंबर को शादी की, लेकिन बृहस्पतिवार को लाहौर जिला मजिस्ट्रेट अधिकारियों ने उनके घर पर छापा मारकर उन पर आरोप तय किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: खूबसूरत स्क्वैश चैंपियन से दिल 'हार' गया एक क्रिकेटर
पंजाब (पाकिस्तान) ने पिछले महीने एक नए नियम बनाया है जिसके अनुसार रात 10 बजे के बाद कोई जश्न नहीं मनेगा। साथ ही खाने में एक डिश से ज्यादा व्यंजन नहीं बनाए जाएंगे।
यह नियम पूरे लाहौर में भी लागू होता है। हालांकि यह शहर शादियों में अपनी खर्चिली पार्टियों और देर रात चलने वाले जश्न के कारण जाना जाता है।
रियाज को नौ तक जमानत
वहाब रियाज के पिता सिकंदर ने कहा कि उनके बेटे को अतिरिक्त सेशन जज ने नौ दिसंबर तक जमानत दे दी है। उन्होंने कहा, "हम पर आधारहीन केस लगाया गया है। हम उन सभी पर मानहानि का केस करेंगे जिन्होंने हमारे घर पर छापा डाला है।"
हालांकि स्थानीय पुलिस इंसपेक्टर मोहम्मद आमिर के अनुसार हमने राज 11 बजे उनके घर पर छापा मारा और उस दौरान खाने में पांच डिश परोसे जा रहे थे जो कि नियमों का खुला उल्लंघन था। हमने वहाब रियाज पर एफआईआर दर्ज करा दिया है।
इसे भी पढ़ें: भारत Vs द. अफ्रीकाः गाली से लेकर हाथापाई तक...
अगर रियाज दोषी पाए जाते हैं तो उन पर एक लाख से डेढ़ लाख पाकिस्तानी रुपए (1000-1500 डॉलर) का जुर्माना लगाया जा सकता है।
रियाज ने पाकिस्तान के लिए सात टेस्ट, 39 वनडे मैच के अलावा छह ट्वंटी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्हें पिछले महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीका के संक्षिप्त दौरे के लिए पाक टीम में शामिल नहीं किया गया था।