{"_id":"5c1de5c4bdec22569e1130cb","slug":"vvs-laxman-says-6-8-players-need-to-perform-for-win-series-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण ने दिया टीम इंडिया को जीत का मंत्र, बोले- '6-8 बल्लेबाजों को करना होगा प्रदर्शन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लक्ष्मण ने दिया टीम इंडिया को जीत का मंत्र, बोले- '6-8 बल्लेबाजों को करना होगा प्रदर्शन'
Sat, 22 Dec 2018 12:58 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
VVS LAXMAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबर चल रही टीम इंडिया के लिए अगला मेलबर्न टेस्ट काफी अहम होने वाला है। अग टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज फतह करने है तो उसे अगले दोनों ही मुकाबले जीतने होंगे। हालांकि पर्थ में कंगारुओं की लय देखते हुए यह काम आसान नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
इसी बीच पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया को जीत का मंत्र दिया है। ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर कई बार धूल चटाने वाले वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि विदेश में सीरीज जीतने के लिए एक-दो खिलाड़ियों को नहीं बल्कि 6-8 खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
बैंगलोर में अपनी आत्मकथा '281 एंड बियांड' की लॉन्चिंग पर लक्ष्मण ने कहा, 'स्थितियों को समझकर अपना गेम प्लान बनाने से बेहतर कुछ भी नहीं है। इससे हम अपनी तकनीक में कुछ बदलाव करते हैं, जिसका फायदा हमें मैदान पर मिलता है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बल्लेबाजों को पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्हें 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाना होगा।'
विज्ञापन
लक्ष्मण ने कहा, 'विदेशों में टीम इंडिया की जीत में बल्लेबाजों का अहम किरदार रहा है। इसके अलावा आपके पास ऐसे गेंदबाज होने चाहिए जो स्कोरबोर्ड पर लगे रनों को डिफेंड कर सकें। विदेशों में जीतने की इससे अच्छी रेसिपी और कोई नहीं हो सकती। जीतने के लिए आपकी 6-8 बल्लेबाजों को परफॉर्म करना ही होगा।'