फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vvs laxman feels ms dhoni should give youngsters a chance to play in t20 cricket

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ने कहा, धोनी को टी20 क्रिकेट से लेना चाहिए संन्यास

Mon, 06 Nov 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 06 Nov 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
vvs laxman feels ms dhoni should give youngsters a chance to play in t20 cricket
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में फ्लॉप होने के कारण संन्यास लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को राजकोट में संपन्न दूसरे टी20 इंटरनेशनल में धोनी को शुरुआत में संघर्ष करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


जब धोनी क्रीज पर आए तब टीम इंडिया को जीत के लिए प्रति ओवर 10-12 रन बनाने की दरकार थी, लेकिन धोनी अपने शॉट्स खेलने में सफल नहीं हो रहे थे, जिसकी वजह से यह बढ़कर 17 रन प्रति ओवर पर चला गया था। 
विज्ञापन


धोनी की धीमी बल्लेबाज का असर कप्तान विराट कोहली पर भी पड़ा, जिन्होंने 65 रन बनाने के बाद मिचेल सेंटनर को अपना विकेट गिफ्ट कर दिया। बहरहाल, धोनी ने जरूर 37 गेंदों में 49 रन बनाए, लेकिन वो देर से लय में लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका नतीजा ये रहा कि टीम इंडिया को 40 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी और तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हुई। अब सीरीज का परिणाम 7 नवंबर को निकलेगा जब दोनों टीमें तिरुवनंतपुरम में भिड़ेंगी।

टी20 क्रिकेट में अब धोनी सूट नहीं होते: लक्ष्मण

vvs laxman feels ms dhoni should give youngsters a chance to play in t20 cricket
वीवीएस लक्ष्मण

धोनी के फ्लॉप होने के बारे में पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, 'टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी की भूमिका चौथे क्रम पर बनती है। उन्होंने क्रीज पर टिकने के लिए समय की जरुरत होती है, इसके बाद वो खुलकर अपने शॉट्स खेलते हैं। मगर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में ये साबित हुआ कि धोनी को भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। वो विराट के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। धोनी का काम कोहली को स्ट्राइक पर लाने का था। कोहली का स्ट्राइक रेट 160 था, जबकि धोनी का 80। यह अच्छा नहीं है जब टीम इंडिया विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही हो।'

धोनी टी20 क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं और पूर्व भारतीय बल्लेबाज का मानना है कि उन्हें युवाओं के लिए अपनी जगह छोड़ देना चाहिए। लक्ष्मण का विचार सही भी लग रहा है क्योंकि छोटे प्रारूप में धोनी की मौजूदगी से टीम इंडिया को कोई फायदा नहीं हो रहा है। उनका 2019 वर्ल्ड कप और उसके बाद 2020 में वर्ल्ड टी20 में खेलने का कोई भरोसा नहीं है।

लक्ष्मण ने कहा, 'मुझे लगता है कि एमएस धोनी को टी20 प्रारूप में युवाओं को मौका देना चाहिए। युवा के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अनुभव प्राप्त करके विश्वास हासिल करने का शानदार मौका होगा। हालांकि, धोनी अभी वन-डे में सर्वश्रेष्ठ हैं और वो इसी प्रारूप में खेलना जारी रख सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed