{"_id":"6574464d10b37f411809cf86","slug":"vrinda-dinesh-sold-for-13-times-more-than-the-base-price-in-wpl-auction-know-everything-about-her-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL Auction: बेस प्राइज से 13 गुना ज्यादा कीमत पर बिकीं वृंदा दिनेश, जानें 22 वर्षीय खिलाड़ी के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL Auction: बेस प्राइज से 13 गुना ज्यादा कीमत पर बिकीं वृंदा दिनेश, जानें 22 वर्षीय खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
Sat, 09 Dec 2023 05:09 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 09 Dec 2023 05:09 PM IST
सार
घरेलू क्रिकेट में कमाल करने के अलावा भारत ए महिला टीम के लिए भी वृंदा ने शानदार बल्लेबाजी की है। अब महिला प्रीमियर लीग में करोड़पति बनने के बाद भारतीय टीम में उनका आना लगभग तय है।
विज्ञापन
वृंदा दिनेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में वृंदा दिनेश मालामाल हो गईं। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.3 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। उनका बेस प्राइस सिर्फ 10 लाख रुपये था, लेकिन नीलामी में उन्हें 13 गुना ज्यादा कीमत मिली। शुरुआत में गुजरात और आरसीबी ने वृंदा को अपनी टीम में शामिल करने में रुचि दिखाई, लेकिन अंत में यूपी ने एक करोड़ से ज्यादा कीमत देकर उन्हें अपने साथ जोड़ा। वृंदा इस सीजन एक करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिकने वाली पहली भारतीय हैं। यहां हम इस 22 वर्षीय खिलाड़ी के बारे में सब कुछ बता रहे हैं।
कौन हैं वृंदा दिनेश?
वृंदा दिनेश ने पिछले दो सीजन में कर्नाटक के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। वह बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं और लगातार बड़ी पारियां खेलने में भी सक्षम हैं। 22 साल की यह बल्लेबाज टीम इंडिया में शामिल होने के बेहद करीब है। हाल ही में इंग्लैंड ए के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में वह भारत ए महिला टीम का हिस्सा थीं। वह पहली बार हांगकांग में एसीसी इमर्जिंग टीम्स कप में चर्चा में आई थीं। भारत ने यह खिताब जीता था और वृंदा इस टीम का हिस्सा थीं। वह शुरुआती टीम में नहीं थीं, लेकिन तेज गेंदबाज एस यशाश्री के चोटिल होने के बाद वह टीम में शामिल हुईं।
फाइनल में उन्होंने 29 गेंदों में 36 रन बनाकर प्रभावित किया। इस मैच में टीम इंडिया सात विकेट खोकर 127 रन ही बना पाई थी। इसके बावजूद भारत यह मैच जीतने में सफल रहा था, क्योंकि बांग्लादेश की धीमी पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी। वृंदा को उस गेम में शामिल होने का मौका केवल इसलिए मिला क्योंकि मुस्कान मलिक की किट समय पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
मेग लैनिंग को अपना आदर्श मानने वाली वृंदा ने ऑफ-सीजन के दौरान सभी पांच डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी की टेस्ट में भाग लिया है। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने सीनियर महिला वनडे प्रतियोगिता में कर्नाटक के लिए लाजवाब प्रदर्शन किया। वह 11 पारियों में 47.70 की औसत से 477 रन बनाकर जसिया अख्तर और प्रिया पुनिया के बाद तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के खिलाफ सेमीफाइनल में 81 रन की शानदार पारी भी खेली।