{"_id":"602f95148ebc3ee9525791de","slug":"vivo-to-sponsor-ipl-2021-explains-bcci-source","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIVO ही होगा IPL 2021 का प्रायोजक, भारत-चीन विवाद के बाद ड्रीम 11 को मिले थे अधिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIVO ही होगा IPL 2021 का प्रायोजक, भारत-चीन विवाद के बाद ड्रीम 11 को मिले थे अधिकार
Fri, 19 Feb 2021 04:08 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 19 Feb 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2020
- फोटो : ट्विटर @ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी विवो की इस सत्र में आईपीएल के प्रायोजक के तौर पर वापसी होगी क्योंकि उम्मीदों के अनुरूप पेशकश नहीं होने के कारण किसी अन्य कंपनी को अधिकार स्थानान्तरण करने के उसके प्रयास विफल रहे। विवो का भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ प्रायोजन करार 440 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष है। पूर्वी लद्दाख में हिंसात्मक झड़पों के बाद भारत-चीन सीमा पर तनाव को देखते हुए पिछले साल उसका प्रायोजन निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
बीसीसीआई सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘ड्रीम 11 और अनएकेडमी ने इस साल के लिए जो पेशकश की थी वह विवो की उम्मीदों के अनुरूप नहीं थी इसलिए उसने इस साल स्वयं प्रायोजक बनने और अगले साल संभावनाएं तलाशने का फैसला किया है।’ ड्रीम 11 आईपीएल 2020 का ‘टाइटल’ प्रायोजक था, उसने 222 करोड़ रुपये देकर ये अधिकार हासिल किए थे। विवो पांच साल के करार के लिए एक वर्ष में जितनी धनराशि देगा यह उससे लगभग आधी थी। रिपोर्टों के अनुसार विवो ने 2018 से 2022 तक आईपीएल प्रायोजन अधिकार 2190 करोड़ रुपये में हासिल किए थे।
विज्ञापन