{"_id":"60ab8a658ebc3e4b3b57d49a","slug":"virender-sehwag-wants-to-help-covid-woman-cooking-in-kitchen-with-oxygen-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग की आंखों में आंसू: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाकर खाना बनाती महिला को देख हुए भावुक, बोले- मां ऐसी होती है...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग की आंखों में आंसू: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाकर खाना बनाती महिला को देख हुए भावुक, बोले- मां ऐसी होती है...
Mon, 24 May 2021 04:43 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 24 May 2021 04:43 PM IST
सार
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग रसोई में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाकर खाना पका रहीं इस महिला को देखकर भावुक हो गए।
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना की दूसरी लहर ने सबको बेकाबू कर दिया है। सक्रिय मामलों की संख्या घटती जा रही है तो वहीं मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद कर रहे हैं। इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन
दरअसल, सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक महिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाकर रसोई में अपने परिवार के लिए खाना पका रही हैं। सहवाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि अगर कोई इस महिला के बारे में जानकारी मुहैया कर सकता है तो कृपया मुझे भेजें, जिससे वो और उनसे जुड़ी संगठन महिला की मदद कर सकें। सहवाग का कहना है कि वो तब तक उस महिला और परिवार को खाना उपलब्ध कराएंगे, जब तक वो ठीक नहीं हो जाती।
विज्ञापन
सहवाग ने इस महिला के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, 'मां मां होती है। आंखों में आंसू आ गए। हम भी दिल्ली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए कई फोन कॉल से अभिभूत हैं, जो हम आवश्यकता के आधार पर प्रदान कर रहे हैं। जितना संभव है हम कोशिश कर रहे हैं। यदि आपको आवश्यकता है, तो कृपया 919024333222 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजें।
विज्ञापन
If anyone can please provide her contact details, please DM @AmritanshuGupta @SehwagFoundatn we want to take care of meals for her and her family till she recovers. https://t.co/o9Kq9p1BPY
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 23, 2021