फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virender Sehwag said Team India will be world champion in 2019 if ms dhoni play

कोहली-रोहित नहीं सहवाग ने इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा, कहा-'यह खिलाड़ी बनाएगा वर्ल्ड चैंपियन'

Tue, 27 Mar 2018 12:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag said Team India will be world champion in 2019 if ms dhoni play
ms dhoni

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि अगर 2019 में महेंद्र सिंह धोनी का साथ मिला तो टीम इंडिया ही वर्ल्ड कप जीतेगी। सहवाग ने कहा कि धोनी के प्रदर्शन और रणनीति की बदौलत टीम इंडिया ने 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर 28 साल बाद इतिहास रचा था।

विज्ञापन


सहवाग ने कहा कि मौजूदा टीम इंडिया में शामिल युवा खिलाड़ियों के पास धोनी जैसे अच्छे और अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं और उन्हें 2019 के वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए प्रशिक्षित कर सकते हैं।' इस वक्त टीम इंडिया में एमएस धोनी ही सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

Virender Sehwag said Team India will be world champion in 2019 if ms dhoni play
Virender Sehwag

साल 2011 के वर्ल्ड कप के बारे में बोलते हुए सहवाग ने कहा , 'भारत की मेजबानी में हुए उस वर्ल्ड कप से दो साल पहले सभी खिलाड़ियों ने एक अहम बैठक की थी, जिसमें हमने तय किया था कि टीम इंडिया अपने सभी मैच एक नॉक आउट मैच समझकर खेलेगी। अगर हम मैच हारे तो समझो टूर्नामेंट से बाहर हो गए।'

गौरतलब है एमएस धोनी की कप्तानी में जीते साल 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी ने नाबाद 91 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कप्तान एमएस धोनी को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। इसके अलावा बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सर्वाधिक 97 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed