अब बर्फीले मैदान पर उतरे वीरू, तूफानी पारी खेलकर बोले-इन हाथों ने हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग लंबे समय के बाद बर्फीली पिच पर एक बार फिर अपने पुराने विस्फोटक अंदाज में खेलते दिखे। मुल्तान के सुल्तान कह जाने वाले सहवाग ने गुरुवार को डायमंड्स इलेवन और रॉयल्स इलेवन के बीच खेले गए मैच में शानदार पारी खेली। उन्होंने डायमंड्स के कप्तान के तौर पर 31 गेंदों में 62 रनों की अपने अनोखे अंदाज में आक्रामक पारी खेली।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्धशतक लगाने के बाद एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो 54 रन बना कर खेल रहे हैं। 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले सहवाग ने अपनी पारी के बाद सहवाग ने लिखा, 'इन हाथों ने हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले।'
सहवाग के इस पोस्ट पर उनके कई सारे फैंस ने अलग-अलग अंदाज में कमेंट्स किए। एक फैन ने लिखा, 'आपका तेवर है वीरू भाई... सुपर से ऊपर...आपका बैंटिंग हमेशा से अलग था..बोले तो सुपर।' वहीं, एक फैन ने लिखा, 'बाजीराव की तलवार और वीरू पाजी के खेल पर कभी संदेह नही करते।' जबकि एक ने लिखा, 'वीरू पाजी ने क्रिकेट को छोड़ा है, लेकिन क्रिकेट ने पाजी को नहीं।' खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 2 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी।
बता दें कि वीरेंद्र सहवाग (62) की विस्फोटक पारी की बदौलत भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को स्विट्जरलैंड के सैंट मोरिट्ज में बर्फ पर खेले गए टी-20 मैच में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ओवेस शाह (74*) और पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक (4 विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल्स ने डायमंड्स को 28 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया।
डायमंड्स इलेवन ने टॉस जीतकर सहवाग की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 20 ओवर में 165 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में उतरी रॉयल्स इलेवन ने इस लक्ष्य को 15.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
In hathon ne hathyar chhode hain, chalana nahi bhoole hain #icecricket fun
A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag) on