IND vs ENG Video: फिर फिसली सहवाग की जुबान, विराट कोहली को 'छमिया' कहने के बाद एंडरसन के लिए किया ऐसा कमेंट
वीरेंन्द्र सहवाग ने कमेंट्री के दौरान विराट कोहली को डांस करने पर छमिया कह दिया था। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। अब उन्होंने जेम्स एंडरसन को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान जब सैम बिलिंग्स का विकेट गिरा था तो विराट कोहली खुशी में नाचने लगे थे। इसके बाद सहवाग ने कहा था कि छमिया नाच रही है। विराट के फैंस को सहवाग का यह कमेंट पसंद नहीं आया था और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों ने उन्हें कमेंट्री से हटाने की बात भी कही थी।
What is this commentary???? pic.twitter.com/nB8TzlYN1y
— riya (@reaadubey) July 3, 2022
इस मैच की तीसरी पारी के दौरान रवींद्र जडेजा के बल्ले से लगकर गेंद जेम्स एंडरसन की तरफ गई थी। एंडरसन ने हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। गेंद उनके हाथ से छिटक गई और जडेजा को जीवनदान मिल गया। इसके बाद सहवाग ने कहा कि बुजुर्ग एंडरसन ने जडेजा का कैच छोड़ दिया है।
Bujurg Anderson 😭😭😭
— ³ 😴 (@Legspiner3) July 4, 2022
Sehwag Kuch bhi bol deta hai 🤣
pic.twitter.com/9R5GKvLdgz
कोहली पर हुई टिप्पणी से गुस्साए फैंस को एंडरसन का बुजुर्ग कहा जाना भी पसंद नहीं आ रहा। 43 साल के सहवाग 39 साल के एंडरसन को बुजुर्ग कह रहे हैं। इस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया है। कुछ लोगों ने उनकी तुलना आकाश चोपड़ा की कमेंट्री से करते हुए कहा कि ये दोनों हिंदी कमेंट्री का स्तर बहुत नीचे ले जा रहे हैं।
इतिहास रचने के करीब इंग्लैंड की टीम
इस मैच में इंग्लैंड की टीम इतिहास रचने के करीब पहुंच चुकी है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 245 रन बनाए थे और इंग्लैंड के सामने 378 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 259 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 119 रन की जरूरत है और उसके सात विकेट बचे हुए हैं। भारत के खिलाफ कभी भी 339 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा नहीं किया गया है। वहीं, इंग्लैंड की टीम कभी भी 359 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई है, लेकिन इस मैच में इंग्लैंड 378 रन बनाकर इतिहास रचने के बहुत करीब पहुंच चुका है।