{"_id":"59310a884f1c1b7873bdae10","slug":"virender-sehwag-and-tom-moody-lead-race-to-be-team-india-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र सहवाग और टॉम मूडी भारतीय कोच बनने की रेस में सबसे आगे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरेंद्र सहवाग और टॉम मूडी भारतीय कोच बनने की रेस में सबसे आगे
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 02 Jun 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Yahoo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले की जगह बीसीसीआई ने नए कोच की तलाश शुरू की। इसके लिए बीसीसीआई ने आवेदन की अंतिम तारीख 31 मई तय की थी। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी ने अप्लाई किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भारतीय कोच बनने की रेस में यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी सबसे आगे माने जा रहे हैं। इन दोनों के अलावा लालचंद राजपूत, डोडा गणेश, रिचर्ड पायबस ने भी अप्लाई किया है। मौजूदा कोच होने के चलते अनिल कुंबले को इस चयन की प्रक्रिया में सीधे प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि चयन पैनल में शामिल सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने अनिल कुंबले का चयन भारतीय कोच के रूप में किया था। इन्हें ही कोच कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच वैचारिक मतभेद दूर करने की जिम्मेदीरी सौंपी गई थी। जानकारी के मुताबिक कुछ खिलाड़ियों को बीसीसीआई के अधिकारियों ने खुद कोच पद के लिए आवेदन करने को कहा था। वीरेंद्र सहवाग बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के मनाने पर ही इसके लिए राजी हुए हैं।
विज्ञापन