{"_id":"58fc14254f1c1bb3748b4cd9","slug":"virat-said-dhoni-s-superb-innings-won-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट ने ट्वीट कर की धोनी की तारीफ, बोले- वह सालों से ऐसा करते आ रहे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ने ट्वीट कर की धोनी की तारीफ, बोले- वह सालों से ऐसा करते आ रहे
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को हैदराबाद में खेली गई महेंद्र सिंह धोनी की ताबड़तोड़ पारी की तारीफ की है। रॉयल पुणे सुपरजायंट की जीत के बाद कोहली ने ट्वीट कर कहा कि इस मैच में धोनी ने वही किया जो वह सालों से करते आ रहे हैं। क्या शानदार पारी खेली उन्होंने, देखकर मजा आ गया।
आपको बता दें कि अभी तक पूर्व कप्तान धोनी की फॉर्म पुणे के लिए चिंता का सबब बनी हुई थी। वह अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। उन्होंने इसके पहले के 5 मैचों में कुल 61 रन ही बनाए थे। अभी तक मैचों में 28 उनका सर्वाधिक स्कोर था। धोनी अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं कर पा रहे थे। दुनिया के बेहतरीन फिनिशर कहे जाने वाले धोनी पूर्व टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए हमेशा प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं। और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली गई पारी ऐसा सिद्ध भी कर दिखाया।
उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 61 रन की शानदार नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। धोनी की इस पारी के मायने इसलिए भी बढ़ जाते हैं क्योंकि इसके पहले के मैचों में वह अपनी अच्छी फॉर्म न होने की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे थे। लेकिन हैदराबाद में खेली गई पारी से उन्होंने आलोचकों के मुंह में ताला जड़ दिया। उन्होंने आखिरी गेंद जब टीम को जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी तब चौका जड़ के पुणे को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ms Dhoni does what he's done with so much confidence over the years. What a champion knock. Great to watch 💪
— Virat Kohli (@imVkohli) April 22, 2017