VIDEO: विराट ने फिर जीता फैंस का दिल, अर्धशतक लगाने के बाद दर्शकों के बीच जाकर किया ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज दौरा अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम के लिए ये दौरा अभी तक शानदार रहा है। उसने पहले टी-20 सीरीज और फिर वन-डे सीरीज भी अपने नाम की और अब टेस्ट में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
इन सबके बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जहां अपने बल्ले से लगातार अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं वहीं वो फैंस से मिलकर उनके साथ समय बिताने में भी कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं।
शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब जमैका में चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन विराट ने पहले शानदार अर्धशतक बनाया और फिर दर्शकों के बीच जाकर उन्हें ऑटोग्राफ दिए और सेल्फी खिंचवाई।
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि विराट ही विराट।
Virat just being Virat 😊
— BCCI (@BCCI) August 30, 2019
Pics ✅
Autographs ✅
Smiles ✅
Winning hearts ✅ #TeamIndia @imVkohli pic.twitter.com/hiFQWw5MFs
बता दें कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले दिन भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। इसमें विराट ने आउट होने से पहले सर्वाधिक 76 रन जड़े।