फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli T20I TEST ODI form Analysis kohli has scored five half centuries in last 10 t20 why is there a demand to drop him

Virat Kohli in T20I: पिछली 10 पारियों में विराट कोहली ने लगाए पांच अर्धशतक, फिर क्यों हो रही उन्हें बाहर करने की मांग?

Fri, 08 Jul 2022 07:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Jul 2022 07:26 PM IST
सार

क्रिकेट प्रशंसक यह सोच रहे हैं कि विराट कोहली के करियर का क्या होगा? क्या कोहली टीम इंडिया से जल्द ही बाहर हो जाएंगे? क्या विराट को तीन-चार महीने का ब्रेक देना चाहिए या क्या उन्हें कुछ फॉर्मेट से बाहर करना चाहिए?

विज्ञापन
Virat Kohli T20I TEST ODI form Analysis kohli has scored five half centuries in last 10 t20 why is there a demand to drop him
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की फॉर्म को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। उन्होंने नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। इस दौरान 75 पारियां खेल चुके हैं। विराट इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम में नहीं थे। उन्हें बाकी बचे दो टी20 और तीन वनडे के लिए चुना गया है। इसके बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज जाएगी। वहां वनडे सीरीज में कोहली नहीं होंगे। अब यह चर्चा है कि विराट ने टी20 सीरीज से भी ब्रेक लेने का मन बनाया है। उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई को कहा भी है। जैसे ही पूर्व भारतीय कप्तान ने ब्रेक की मांग की, वैसे ही कई सवाल सामने आ गए।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रशंसक यह सोच रहे हैं कि विराट कोहली के करियर का क्या होगा? क्या कोहली टीम इंडिया से जल्द ही बाहर हो जाएंगे? क्या विराट को तीन-चार महीने का ब्रेक देना चाहिए या क्या उन्हें कुछ फॉर्मेट से बाहर करना चाहिए? कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच सीमित ओवरों के मैच के बाद कोहली का भविष्य तय होगा। हो सकता है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी नहीं चुना जाए।
विज्ञापन

Virat Kohli T20I TEST ODI form Analysis kohli has scored five half centuries in last 10 t20 why is there a demand to drop him
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट के आंकड़े क्या कहते हैं?
इन सवालों के बीच टी20 क्रिकेट में उनके आंकड़े अलग ही कहानी बता रहे हैं। विराट जनवरी 2019 से टी20 में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 29 पारियों में सबसे ज्यादा 1129 रन बनाए हैं। मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के 36 पारियों में 1100 और ओपनर केएल राहुल के 30 पारियों में 1049 रन हैं

करीब ढाई साल के लंबे आंकड़ों को छोड़ भी दें तो पिछली 10 पारियों में भी कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने इस दौरान पांच अर्धशतक ठोके हैं। विराट ने अपना पिछला टी20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेला था। उस मुकाबले में उन्होंने 52 रन की पारी खेली थी। इनमें पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई 57 रन की पारी भी शामिल है। जब टी20 के सारे धुरंधर पवेलियन लौट रहे थे तब कोहली अकेले पाकिस्तानी आक्रामण का सामना कर रहे थे। उन्होंने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था।

विराट की पिछली 10 टी20 पारियां
रन खिलाफ मैदान तारीख
52 वेस्टइंडीज कोलकाता 18 फरवरी 2022
17 वेस्टइंडीज कोलकाता 16 फरवरी 2022
2* स्कॉटलैंड दुबई 5 नवंबर 2021
9 न्यूजीलैंड दुबई 31 अक्टूबर 2021
57 पाकिस्तान दुबई 24 अक्टूबर 2021
80* इंग्लैंड अहमदाबाद 20 मार्च 2021
1 इंग्लैंड अहमदाबाद 18 मार्च 2021
77* इंग्लैंड अहमदाबाद 16 मार्च 2021
73* इंग्लैंड अहमदाबाद 14 मार्च 2021
0 इंग्लैंड अहमदाबाद 12 मार्च 2021

Virat Kohli T20I TEST ODI form Analysis kohli has scored five half centuries in last 10 t20 why is there a demand to drop him
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट को बाहर करने की मांग क्यों हो रही है?
दरअसल, कोहली एक बड़े खिलाड़ी हैं। उनसे हर बार एक बड़ी पारी की उम्मीद होती है। आंकड़ों में विराट का प्रदर्शन टी20 में तो शानदार है, लेकिन टेस्ट मैच में वह लंबे समय से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। टेस्ट में पिछला शतक 22 नवंबर 2019 तो वनडे में 14 अगस्त 2019 को लगाया था। 

वनडे में उस शतकीय पारी के बाद से कोहली 21 पारी खेल चुके हैं। इस दौरान 10 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले। एक बार लगातार तीन अर्धशतक और एक बार लगातार चार मैचों में अर्धशतक लगाया। वनडे में इस शानदार फॉर्म के बावजूद वह शतक नहीं लगा पाए। 

टेस्ट में 22 नवंबर 2019 के बाद से उन्होंने छह अर्धशतक लगाए। इस दौरान उन्होंने 32 पारियां खेली हैं। मुख्य समस्या इसी फॉर्मेट में है। विराट ढाई साल में सीमित ओवरों में तो शानदार रहे हैं, लेकिन टेस्ट में उनका प्रदर्शन गिरा है। वह इस फॉर्मेट को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, लेकिन इसी में उनका बल्ला नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

Virat Kohli T20I TEST ODI form Analysis kohli has scored five half centuries in last 10 t20 why is there a demand to drop him
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज कर रहे ब्रेक देने की मांग
दरअसल, विराट का मूल्यांकन टेस्ट के आधार पर किया जाता है। वनडे और टी20 में तो उनके आंकड़े शानदार हैं। प्रशंसक उन्हें बड़ी पारी खेलते देखना चाहते हैं। वह कोहली को अर्धशतक नहीं बल्कि शतक लगाते देखना चाहते हैं। माइकल वॉन, सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज कोहली को तीन-चार महीने के लिए ब्रेक देने की बात कह रहे हैं। आईपीएल में भी विराट का बल्ला नहीं चला था। उसके बाद से यह मांग बहुत तेजी से उठी। इन सबके बीच अब कोहली के पास मौका है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करें। इससे आलोचकों का मुंह फिर से बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed