{"_id":"5b666c584f1c1b0c718b7e88","slug":"virat-kohli-should-take-responsiblity-after-lose-against-england-says-hussain","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के इंग्लिश क्रिकेटर का कोहली पर हमला, बोले- 'पूरी टीम को ले डूबा कप्तान का यह फैसला'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय मूल के इंग्लिश क्रिकेटर का कोहली पर हमला, बोले- 'पूरी टीम को ले डूबा कप्तान का यह फैसला'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली का पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाज के रूप में प्रदर्शन असाधारण रहा, लेकिन उन्होंने उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए और कहा कि भारत की 31 रन से हार के लिए उन्हें भी कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'कोहली का प्रदर्शन इस मैच में असाधारण रहा। जिस तरह से उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी की उसे देखते हुए उन्हें जीतना चाहिए था। उन्होंने अपने दम पर भारत को मैच में वापसी दिलाई। हालांकि मेरा तब भी यही मानना है कि हार के लिये उन्हें भी थोड़ी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 87 रन था। करन और आदिल क्रीज पर थे और तब रविचंद्रन अश्विन को एक घंटे तक गेंदबाजी नहीं सौंपी गई। भारत ने नियंत्रण खो दिया था। उन्हें अपनी कप्तानी में पीछे मुड़कर देखना चाहिए और कहना चाहिए 'जब मेरे पास ऐसा गेंदबाज है जिसका बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने औसत 19 है और बाएं हाथ का 20 वर्षीय बल्लेबाज खेल रहा है तब मैंने उसे गेंदबाजी से क्यों हटाया था।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 'विराट ब्रिगेड' शनिवार को 194 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 31 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।