{"_id":"5bc4895abdec226998045f0d","slug":"virat-kohli-shared-his-olp-picture-for-youth-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली की तरक्की बयां करती यह 10 साल पुरानी तस्वीर, युवाओं के लिए बन चुके रोल मॉडल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली की तरक्की बयां करती यह 10 साल पुरानी तस्वीर, युवाओं के लिए बन चुके रोल मॉडल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साल 2008 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किय था। उस दौर में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले विराट कोहली आज टीम इंडिया की सीनियर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। पिछले 10 सालों में कप्तान कोहली ने न सिर्फ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, बल्कि उनके व्यवहार में बड़ी परिपक्वता आई है।
विज्ञापन
विराट कोहली को देखने के बाद देश के लाखों युवा प्रेरित हो रहे हैं। वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद कोहली ने खुद देश के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर अपलोड की है।
विज्ञापन
इस तस्वीर में साल 2008 का विराट कोहली और मौजूदा समय के कप्तान विराट कोहली नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में कोहली ने लिखा, 'दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत हो तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है। खुद में विश्ववास रखो और आगे बढ़ते रहो।' कोहली की कप्तानी में अब तक टीम इंडिया ने कई बड़े टाइटल जीते हैं।
विज्ञापन
With focus and hard work, anything is possible. Keep working, keep believing. Have a super day everyone. 💪🏃♂️🏃♂️ pic.twitter.com/x3a0ODbpeW
— Virat Kohli (@imVkohli) October 15, 2018