फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat kohli says Unfortunate we ended up in IPL early, hopefully we can maintain strong, bio-secure environment 

IPL 2021: मैनचेस्टर टेस्ट के रद्द होने के बाद विराट का पहला बयान, इस बात की जताई चिंता

Mon, 13 Sep 2021 08:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 08:21 PM IST
सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कोरोना के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने को निराशाजनक करार दिया। 

विज्ञापन
Virat kohli says Unfortunate we ended up in IPL early, hopefully we can maintain strong, bio-secure environment 
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। कोहली ने आरसीबी के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि ये निराशाजनक रहा कि हम शेड्यूल से पहले यहां पहुंचे हैं, लेकिन जिस तरह से कोरोना वायरस का असर दिख रहा है, चीजें काफी मुश्किल हैं। कभी भी कुछ भी हो सकता है। आशा है कि यूएई में हम एक अच्छा, मजबूत और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में कामयाब होंगे और यह शानदार आईपीएल होगा।

विज्ञापन


टी-20 विश्व कप भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण
भारतीय कप्तान ने कहा, 'यह एक रोमांचक दौर होने जा रहा है। यह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में हमारे लिए और फिर टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।' बता दें कि फिजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पांचवां टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण मैच को रद्द करना पड़ा। मैच के रद्द होने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए यूएई पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन

टीम में शामिल नए खिलाड़ियों से मिलने के लिए आतुर हूं 
कोहली ने आगे कहा, 'मैं सभी के संपर्क में हूं। हमने पिछले एक महीने में काफी चर्चा की है। टीम में दूसरों की जगह लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी चर्चा हुई है। आखिरकार, हम अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बदले प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को टीम से जोड़ने में में सफल रहे।' उन्होंने कहा, 'हमें प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खलेगी लेकिन उनकी जगह जो खिलाड़ी टीम में आ रहे है उनके पास इन परिस्थितियों (दुबई) के लिए शानदार कौशल है।' कोहली ने कहा, 'मैं उनसे मिलने के लिए आतुर हूं, सब के साथ अभ्यास करने का इंतजार कर रहा हूं। हम अच्छी शुरुआत को जारी रखना चाहते है।'

आरसीबी का पहला मुकाबला 20 सितंबर को
बता दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे सीजन का आगाज 19 सितंबर से होगा। आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 20 सितंबर को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ करेगी। पहले चरण के रद्द होने तक विराट की टीम अंकतालिका में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। दूसरे चरण में बाकी बचे 31 मुकाबले दुबई, अबूधाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। पहले चरण में 29 मैच खेले गए थे। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते आईपीएल 2021 के पहले चरणको चार मई को स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed