फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli says team india is ready for fire in bangladesh

नहीं माने विराट कोहली, बांग्लादेश जाने से पहले फिर मारी 'दहाड़'

Mon, 08 Jun 2015 12:56 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says team india is ready for fire in bangladesh

विराट कोहली जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं उसी अंदाज में बयानबाजी भी। उनके इस जोशीले अंदाज पर कई पूर्व खिलाड़ियों ने नसीहत दी कि अपने इस अंदाज को वह काबू में रखने की कोशिश करें लेकिन टेस्ट टीम का यह नया कप्तान है कि सुधरने का नाम ही नहीं लेता।

विज्ञापन


नई सोच और नए तरीकों से तैयार भारतीय टेस्ट कप्तान कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ भी बिगुल फूंक दिया है। कोहली ने बांग्लादेश दौरे पर रवाना होने से पहले ऐलान किया कि अब सीखने के दिन खत्म हो गए हैं और वक्त कुछ हासिल करने का है।
विज्ञापन


भारतीय टीम को इस दौरे पर उनकी कप्तानी में एकमात्र टेस्ट खेलना है, जबकि 3 वनडे मैचों की सीरीज में टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी। कोहली ने कहा कि हमने काफी कुछ सीख लिया है और मुझे नहीं लगता कि हमें कुछ सीखने की मानसिकता के साथ खेलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "निश्चित रूप से हम सतत सीखते रहते हैं। यहां तक कि टीवी पर देखकर भी कई चीजें सीखते हैं। मगर अब हम सभी जानते हैं कि हमें एक इकाई के तौर पर क्या हासिल करना है। इसीलिए बजाय इसके कि हम यह सोचें कि हम इस मैच से क्या सीख सकते हैं, मैं लक्ष्य को हासिल करना पसंद करूंगा।"

नई पारी को लेकर उत्साहित विराट ने यह भी कहा

virat kohli says team india is ready for fire in bangladesh

टीम की तैयारियों को लेकर टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं और एक नई शुरुआत के लिए उत्साहित भी। मैं भी टीम की अगुआई करने को लेकर रोमांचित हूं।

इस संक्षिप्त दौरे से उनकी खुद की क्या अपेक्षाएं हैं, यह पूछे जाने पर कोहली ने कहा कि मैं पहले भी टीम की कप्तानी कर चुका हैं। एक निश्चित स्तर पर आप टीम की कमान संभालते हुए कई चीजें सीखते हैं। तुलना करें तो टेस्ट क्रिकेट वनडे और टी-20 से बिल्कुल अलग है। इसीलिए आपको दिन भर की रणनीति बनाने पर ध्यान देना होता है।

कोहली ने आगे कहा, मैंने ऑस्ट्रेलिया में टीम की कप्तानी करते हुए कई सबक सीखे हैं। टीम योग्य और कुशल है और मैं इस निरंतरता को कायम रखना चाहता हूं। आप अपनी गलतियों से क्या सबक लेते हैं, इस बात पर काफी कुछ निर्भर करता है।

ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर पूछे गए सवाल पर कोहली ने कहा कि हम इस तरह का माहौल बनाना चाहते हैं जहां हर खिलाड़ी अपनी क्षमताओं को लेकर आत्मविश्वास से भरा हो। मेरा मानना है कि ऐसा माहौल होना चाहिए जहां खिलाड़ी हर दिन खुद में सुधार करना चाहते हों। जहां हर कोई अपनी बात बेझिझक रखने के लिए आजादी महसूस करे।

शास्‍त्री बोले, उम्मीद से अधिक रह सकता हूं टीम डायरेक्टर

virat kohli says team india is ready for fire in bangladesh

भारतीय टीम को और किसी कोच की जरूरत नहीं होने की बात कहने के साथ ही पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने यह भी संकेत दिए हैं कि वह उम्मीद से अधिक लंबे वक्त तक के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर बने रह सकते हैं।

बांग्लादेश दौरे पर रवाना होने से पहले रविवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में रवि ने भारतीय टीम की कोच की जरूरत पर कहा कि हमारे पास पहले से ही तीन-तीन कोच हैं और हमें एक और कोच की जरूरत नहीं है। जरूरत पड़ने पर मैं मुख्य कोच की भूमिका निभा सकता हूं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या टीम डंकन फ्लेचर का कार्यकाल खत्म होने के बाद मुख्य कोच की कमी महसूस कर रही है, शास्त्री ने कहा कि अनुमान लगाना आपकी समस्या है, मेरी नहीं। जहां तक बात कोच की है तो टीम को उसकी जरूरत नहीं है।

टीम डायरेक्टर के पद पर लंबे समय तक बने रहने की संभावना के बारे में शास्त्री बोले, जब हम बांग्लादेश दौरे से वापस आएंगे उसके बाद मैं बीसीसीआई से इस बारे में बात करूंगा और तभी कोई निर्णय लूंगा। मैं किसी भी बात से इंकार नहीं कर रहा हूं। हो सकता है कि मैं उम्मीद से अधिक वक्त के लिए इस पद पर बना रहूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed