फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli says Spinners will come into play for sure but pacers can not be ignored either in pink-ball Test

INDvENG: डे-नाइट टेस्ट से पहले विराट ने भरी हुंकार, तेज और स्विंग गेंदबाजी पर अंग्रेजों को दिखाया आईना

Tue, 23 Feb 2021 04:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 23 Feb 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli says Spinners will come into play for sure but pacers can not be ignored either in pink-ball Test
विराट कोहली - फोटो : bcci

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारतीय कप्तान ने तेज और स्विंग गेंदबाजी पर अंग्रेजों को आईना दिखाया है। विराट ने कहा वर्तमान में हमारे पास दुनिया का बेस्ट गेंदबाजी आक्रमण है। हमारी टीम हर एक चुनौतियों के लिए तैयार है।

विज्ञापन


भारतीय टीम के कप्तान ने गुलाबी गेंद टेस्ट मैच को लेकर कहा कि गुलाबी गेंद से निपटना लाल गेंद के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। टीम का पूरा फोकस टेस्ट मैच को जीतने को लेकर है न कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने को लेकर। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को हराना बहुत बड़ी बात नहीं है। हमने इंग्लिश टीम को उसके घर में भी हराया है, जहां गेंद कहीं अधिक मूव करती है इसलिए हम इससे परेशान नहीं हैं।'
विज्ञापन


कोहली ने कहा, 'हां, विरोधी टीम की भी काफी कमजोरियां हैं, अगर आप इसका फायदा उठा पाओ तो। अगर यह उनके लिए तेज गेंदबाजी की अनुकूल पिच होगी तो हमारे लिए भी होगी।'भारतीय कप्तान ने कहा कि हमारी टीम डे-नाइट टेस्ट को लेकर पूरी तरह से तैयार है। हम इंग्लैंड के खिलाफ सभी टेस्ट मैच जीतना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने कहा कि इस चीज से हमें फर्क नहीं पड़ता कि इंग्लैंड टीम के मजबूत और कमजोर पक्ष क्या हैं। हमारी टीम डे-नाइट टेस्ट को लेकर पूरी तरह से तैयार है। हम इंग्लैंड के खिलाफ सभी टेस्ट मैच जीतना चाहते हैं। वहीं, क्या तीसरे टेस्ट में गेंद के स्विंग होने की संभावना नहीं है, इस सवाल के जवाब में कोहली ने कहा कि उन्हें लगता है कि जब तक गेंद ठोस और चमकीली है तब तक तेज गेंदबाजों के पास मैच में मौका रहेगा।

कोहली ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह सटीक विश्लेषण है (गेंद स्विंग नहीं करेगी)। गुलाबी गेंद लाल गेंद से अधिक स्विंग करती है। जब 2019 में (बांग्लादेश के खिलाफ) हम पहली बार इससे खेले तो हमने यह अनुभव किया।' उन्होंने कहा, 'किसी भी तरह की पिच हो, गुलाबी गेंद से खेलना अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। विशेषकर शाम को। हां, निश्चित तौर पर स्पिनरों की भूमिका होगी लेकिन मुझे नहीं लगता कि तेज गेंदबाजों और नई गेंद की अनदेखी की जा सकती है। जब तक गेंद ठोस और चमकीली है तब तक गुलाबी गेंद के कारण मैच में उनकी भूमिका होगी जिसके बारे में हमें पता है और हम इसी के अनुसार तैयारी कर रहे हैं।'

विराट ने कहा कि दोनों टीमें इस मुकाबले में अनिश्चितताओं के बीच उतरेंगी। गुलाबी गेंद को तेज गेंदबाजों की मदद के लिए जाना जाता है लेकिन यह देखना होगा कि इससे स्पिनरों को कितनी मदद मिलती है, जो घरेलू सरजमीं पर भारत का मजबूत पक्ष है। वहीं, दर्शकों की मौजूदगी पर भारतीय कप्तान ने कहा की, बिल्कुल इससे फर्क पड़ता है। जब 50 हजार लोग आपके पीछे खड़े हों और आपको सपोर्ट कर रहे हों तो विपक्षी टीम के लिए यह बहुत मुश्किल होता है। घरेलू मैचों में सिर्फ पिच या स्टेडियम ही नहीं बल्कि दर्शकों की मौजूदगी भी मायने रखती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed