फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Says Relations With Few Aussie Players Will Never Be Tarnished

कंगारुओं से दुश्मनी पर बोले कोहली- मेरा इशारा दो खिलाड़ियों से था, पूरी टीम से नहीं

Thu, 30 Mar 2017 12:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 30 Mar 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Says Relations With Few Aussie Players Will Never Be Tarnished
विराट कोहली - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद मीडिया को दिए बयान पर विराट कोहली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। विराट ने सीरीज के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों के बीच दोस्ती खत्म हो गई है। दरअसल, इस सीरीज में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ तथा रविंद्र जडेजा और मैथ्यू वेड के बीच जुबानी जंग जोरों पर रही थी।
विज्ञापन


इस पूरे विवाद के तूल पकड़ने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सफाई देते कहा कि उनका बयान तोड़-मरोड़ कर गलत संदर्भ में पेश किया गया है। उन्होंने अपने बयान में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को नहीं गिना था। कोहली ने कहा कि उनका इशारा सिर्फ दो खिलाड़ियों की ओर था। कोहली ने कहा कि कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से उनके संबंध अच्छे हैं, कुछ उनकी टीम से आईपीएल भी खेलते हैं और उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन

 

 


गौरतलब है कि विराट के इस बयान की कड़ी आलोचना हुई थी। सीरीज के बाद स्टीव स्मिथ ने माफी भी मांगी, मगर विराट कोहली ने कड़ा रुख बरकरार रखा। स्मिथ ने रिश्ते सुधारने के लिए अजिंक्य रहाणे और उनकी टीम को अपने कमरे में बीयर पीने के लिए आमंत्रित किया था। इस बात को स्मिथ ने भी स्वीकारा। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी जुबानी जंग देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed