{"_id":"59ff26744f1c1bf4688b94c2","slug":"virat-kohli-says-nobody-can-effect-my-friedship-with-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":" विराट कोहली बोले, धोनी से मेरी दोस्ती पर कोई नहीं डाल सकता असर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली बोले, धोनी से मेरी दोस्ती पर कोई नहीं डाल सकता असर
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Sun, 05 Nov 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनकी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की दोस्ती पर कोई भी असर नहीं डाल सकता है। विराट कोहली धोनी के साथ अपनी दोस्ती पर गर्व करते हुए कहते हैं कि मेरी और धोनी के बीच जो दोस्ताना संबंध है उसे कोई भी प्रभावित नहीं कर सकता। कोहली का मानना है कि समय के साथ हमारी दोस्ती में और मधुरता आती जाएगी।
ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन वेब सीरीज के तहत कोहली ने कहा कि दुनिया में काफी समय से मेरे और धोनी के बीच अलगावा पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। धोनी के साथ संबंधों पर खटास को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलायी जा रही हैं। लेकिन ऐसे प्रयास के बाद धोनी और मेरे बीच दोस्ती और बेहतर हुई है। कोहली ने कहा कि ऐसी खबरों को मैं और खुद धोनी ने कभी तवज्जो नहीं दी। ऐसी खबरों को हम नजरअंदाज करते रहे हैं। लोगों को आश्चर्य है कि धोनी और कोहली के बीच मतभेद आखिर क्यों नहीं हो रहे हैं।
कोहली ने कहा कि अधिकांश लोगों को पता नहीं है कि धोनी में बच्चों जैसा उत्साह है। वह ऐसे उत्साह से चीजों को आसान कर लेते हैं। हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते हैं।