फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat kohli says no pressure on lack of preparation time for WTC final 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: इंग्लैंड रवाना होने से पहले विराट ने भरी हुंकार, बोले- फाइनल का कोई दबाव नहीं 

Wed, 02 Jun 2021 07:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 02 Jun 2021 07:33 PM IST
सार

इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल का कोई दबाव नहीं है।

विज्ञापन
Virat kohli says no pressure on lack of preparation time for WTC final 
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए गुरुवार तड़के इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगी। इससे पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कोहली ने कहा कि उन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल का कोई दबाव नहीं है। भारतीय कप्तान ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल के लिए अपनी टीम की सीमित तैयारी से चिंतित नहीं हूं।उन्होंने कहा कि उन्हें (विराट) अतीत में इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है और हालात की समझ भी। बता दें कि भारत इस प्रतिष्ठित फाइनल मुकाबले में 18 जून से साउथम्पटन में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। न्यूजीलैंड की टीम अभी इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर दो टेस्ट की श्रृंखला खेल रही है जबकि भारत को ब्रिटेन पहुंचने के बाद पृथकवास से गुजरना होगा और इसमें से तीन दिन होटल में ही रहना होगा।

विज्ञापन


रवानगी से पहले कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'देखिए अतीत में भी हम पूर्ण कार्यक्रम तैयार होने के बावजूद सिर्फ तीन दिन पहले मेजबान देश में पहुंचे हैं और इसके बावजूद शानदार श्रृंखला हुई और हमने कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश की, इसलिए ये सब चीजें दिमाग में होती हैं।' कोहली ने जोर देते हुए कहा कि यह मानसिकता से जुड़ी चीज है। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि हम पहली बार इंग्लैंड में खेल रहे हैं, हम सभी को पता है कि यहां के हालात कैसे होते हैं। अगर सही मानसिकता के साथ मैदान पर नहीं उतरते हैं तो आप पहली ही गेंद पर आउट हो सकते हो या आपको विकेट हासिल करने में मुश्किल हो सकती है।'

विज्ञापन

कोहली ने कहा कि अगर उनकी टीम को सिर्फ चार अभ्यास सत्र भी मिलते हैं तो उन्हें कोई समस्या नहीं है। इस स्टार बल्लेबाज ने कहा, 'हमें मैच से पहले चार अभ्यास सत्र में भी कोई समस्या नहीं है क्योंकि हम पूरी तरह सुनिश्चित हैं कि एक टीम के रूप में हम क्या कर सकते हैं और हम सभी इंग्लैंड में खेल चुके हैं।' उन्होंने कहा, 'फिर यह भारतीय टीम के साथ हो या भारत ए के साथ, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों के लिए, इसलिए हम इससे परेशान नहीं हैं और हम सिर्फ मैदान पर उतरकर मौके का फायदा उठाना चाहते हैं।' कोहली ने कोच रवि शास्त्री से सहमति जताई कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा, 'हम सभी टेस्ट क्रिकेट खेलने में काफी गौरव महसूस करते हैं और हमने एक टीम के रूप में जिस तरह प्रगति की है वह इस बात का उदाहरण है कि टेस्ट क्रिकेट हमारे लिए क्या मायने रखता है।'

एक ही समय अलग-अलग देशों से मैच खेलेगी टीम इंडिया!
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को संकेत दिया कि कोरोना महामारी के बीच क्रिकेटर जिस तरह मानसिक रूप से थकाऊ बायो बबल में रहने को मजबूर हैं, उसके मद्देनजर आने वाले समय में दो अलग अलग जगहों पर दो भारतीय टीमों का एक समय पर खेलना आम बात हो जाएंगी। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने रवाना होगी। वहीं, दूसरे दर्जे की भारतीय टीम जुलाई में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलने श्रीलंका जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed