धोनी के सजदे में झुकी टीम इंडिया की रन मशीन, बोले- 'माही हैं महान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी बल्किअपनी कलात्मक विकेटकीपिंग के लिए भी मशहूर हैं। इस रचनात्मक खिलाड़ी के फैन खुद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी हैं। इसका खुलासा खुद विराट कोहली ने किया है।
कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) के प्रमुख विनोद राय भी विराट-धोनी की जुगलबंदी से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'बेशक विराट टीम के कप्तान बन गए हैं, लेकिन वह आज भी धोनी द्वारा लिए गए निर्णयों का पूरा सम्मान करते हैं। विराट जानते हैं कि धोनी को क्रिकेट का काफी अच्छा अनुभव है। ऐसे में उनके बताए रास्ते पर चलने से टीम को हमेशा फायदा ही मिला है।'
सीओए से बातचीत में विराट ने बताया कि मौजूदा दौर का कोई भी खिलाड़ी एमएस धोनी की जगह नहीं ले सकता। राय ने कहा, 'विराट कोहली खुद यह मानते हैं कि विकेट के पीछे एमएस धोनी से ज्यादा बेहतर कोई और खिलाड़ी नहीं है। विकेट के पीछे खड़े रहकर उन्होंने कई बार विपक्षी टीमों के बड़े से बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।'
गौरतलब है कि भारत को 28 साल बाद विश्व विजेता बनाने वाले धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से दिसंबर 2014 में संन्यास ले लिया था। इसके बाद कोहली को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी। मौजूदा समय में विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में टीम इंडिया के कप्तान हैं। हालांकि मैच के दौरान अभी भी वह कई बड़े फैसले एमएस धोनी से सलाह लेकर ही करते हैं।