भारतीय कप्तान विराट कोहली चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विश्व कप में स्पिनर कुलदीप और युजवेंद्र चहल हमारे गेंदबाजी आक्रमण के स्तंभ हैं।
कुलदीप को हाल ही में आईपीएल में उनकी टीम कोलकाता ने खराब फॉर्म के चलते बाद में अंतिम एकादश में जगह नहीं दी थी। अपने युवा स्पिनर का समर्थन करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा कि कुलदीप को काफी सफलता मिली है लेकिन यह दौर भी देखना महत्वपूर्ण होता है जब चीजें आपके अनुकूल नहीं चल रही होती हैं।
हमारे लिए यह अच्छा है कि कुलदीप का यह दौर आईपीएल में रहा विश्व कप में नहीं होगा। उन्हें अपनी कमियों में सुधार करके विश्व कप में मजबूती के साथ वापसी करनी होगी। हम जानते हैं कि उनके पास (युजवेंद्र चहल के साथ) कैसा कौशल है। वे दोनों (चहल-कुलदीप) हमारे गेंदबाजी आक्रमण के आधार स्तंभ हैं।
4 of 5
चहल और कुलदीप यादव
- फोटो : indianexpress
दोनों कलाई के स्पिनर 2017 के बाद से लगातार वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चहल ने 41 वनडे में 72 और यादव ने 44 मैचों में 87 विकेट लिए हैं। स्पिनरों चहल और कुलदीप के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की पेस तिकड़ी इस आक्रमण को धार दे रही है।
केदार जाधव के बारे में कोहली ने कहा कि वह ऑलराउंडर केदार जाधव की फॉर्म को लेकर भी चिंतित नहीं है जो कंधे की चोट के कारण आईपीएल के दूसरे हाफ में नहीं खेल सके थे। उन्होंने कहा कि हम केदार को लेकर चिंतित नहीं हैं। हां यह सही है कि उन्होंने रन नहीं बनाए लेकिन टी-20 एक ऐसा प्रारूप है जिसमें हो सकता है कि कुछ मैचों में आप रन नहीं बना पाएं।