फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli says Current U-19 team much more confident than 2008 lot

वन-डे से पहले कोहली ने की U-19 टीम की 'विराट' तारीफ, बोले-2008 की टीम से ज्यादा है आत्मविश्वास

Thu, 01 Feb 2018 02:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli says Current U-19 team much more confident than 2008 lot
विराट कोहली

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वन-डे से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम और खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की है। उन्होंने कहा है कि शनिवार को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल पर खास नजर रखेंगे।  

विज्ञापन


कोहली ने कहा, 'मुझे बेहद अच्छा लग रहा है। जब टीम वहां जा रही थी तो मेरी उनसे बात हुई थी। यह कमाल की टीम है। मैं यदि 2008 में मेरे नेतृत्व में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से तुलना करूं तो इस टीम का आत्मविश्वास बहुत ज्यादा हैं जो की अच्छी बात है।'
विज्ञापन


कोहली ने कहा, 'आप देखेंगे की हमारी तुलना में इस टीम के कई खिलाड़ी जल्दी ही शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया। पाकिस्तान के साथ दबाव के मैच में उनका चरित्र और निखर कर आया। फाइनल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे विराट ने कहा, हम सब बहुत उत्सुकता से टीम को फॉलो करेंगे और वर्ल्ड कप जीतने का इंतजार करेंगे। मेरा मानना है कि उनके पास प्रतिभा है, और वे मुझ से ज्यादा विश्वास करते हैं, जो मुझे लगता है कि यह बहुत, बहुत महत्वपूर्ण है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed