फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli says Ashwin has been injured from past two tours

अश्विन की इंजरी से परेशान कप्तान कोहली बोले, 'पिछले दो दौरों पर एक ही तरह की चोट से जूझ रहा स्पिनर'

Wed, 02 Jan 2019 01:55 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 02 Jan 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli says Ashwin has been injured from past two tours
ravichandran ashwin

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि रविचंद्रन अश्विन की लगातार दो विदेशी दौरों पर 'एक तरह की चोटें' चिंता का विषय हैं और इस आफ स्पिनर को इन्हें ठीक करने पर ध्यान लगाना चाहिए। अश्विन ने पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण एडीलेड में पहले टेस्ट में 86 ओवर तक गेंदबाजी करने के बाद मौजूदा सीरीज में हिस्सा नहीं लिया है।

विज्ञापन


भारतीय टीम प्रबंधन ने अश्विन को अंतिम 13 में शामिल किया है और आधिकारिक रूप से घोषणा की कि उन पर फैसला गुरूवार को मैच शुरू होने से पहले ही लिया जायेगा। कोहली ने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु के इस आफ स्पिनर को एक जैसी ही चोट लग रही है।
विज्ञापन


कप्तान ने अंतिम टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अश्विन पिछले दो विदेशी दौरों (इंग्लैंड और अब आस्ट्रेलिया) में एक तरह की चोटों से जूझ रहा है। किसी अन्य की तुलना में वह इसे ठीक करने पर ध्यान लगायेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'फिजियो और ट्रेनर ने उनसे बात की है कि चोट से उबरने के लिये उन्हें किस चीज की जरूरत है। वह निश्चित रूप से टीम के लिये काफी अहम है। टेस्ट क्रिकेट में वह इस टीम का अहम हिस्सा है और हम उसे शत प्रतिशत फिट देखना चाहते हैं और वो भी लंबे समय तक ताकि वह टेस्ट प्रारूप में हमारे लिये ज्यादा योगदान कर सके।'

कप्तान ने कहा, 'वह (अश्विन) इस बात से काफी निराश है कि वह समय पर नहीं उबर पा रहा लेकिन पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिये क्या चीज करने की जरूरत है, यह उसे बता दिया गया है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो आप चोट की भविष्यवाणी नहीं कर सके। जब यह लगती है तो आप इस चोट से उबरने के लिये आप जो कर सकते हो, वो करते हो।'

अश्विन की चोट से चर्चा कोहली के पीठ दर्द तक पहुंच गयी जो पिछले कुछ समय से इससे जूझ रहे हैं। कोहली मेलबर्न टेस्ट के दौरान दर्द में थे और क्षेत्ररक्षण करते हुए भी वह अपनी कमर पर थपथपाते हुए देखे गये लेकिन अब उन्होंने इससे निपटना सीख लिया है।

कोहली ने चोट प्रबंधन से जिस तरह से मदद ली है, यह स्पिनर भी इससे सीख ले सकता है।  उन्होंने कहा, 'आपको इससे शारीरिक रूप से निपटना होता है और चोट को दूर रखना होता है। अब मैं ऐसा करने में सफल रहा हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इससे निपटने के लिये ज्यादा विकल्प ढूंढ सकता है और पूरी तरह फिट रह सकता हूं।'

कोहली ने कहा, 'मनुष्यों के साथ यह संभव नहीं है कि उन्हें चोट नहीं लगे और मुझे लगता है कि यहां वहां कुछ मामूली चोटों से कोई परेशानी नहीं है। बस आपको इनसे अच्छी तरह निपटना आना चाहिए।' कोहली ने खुलासा किया कि उन्हें भारतीय टीम में शुरूआती दिनों में 2011 से ही डिस्क की समस्या रही है।

उन्होंने कहा, 'जहां तक मेरी फिटनेस की समस्या है तो मुझे 2011 से डिस्क संबंधित परेशानियां रही हैं, इसमें कुछ नया नहीं है। लेकिन मैं पिछले कुछ वर्षों में शारीरिक प्रयासों से इससे निपटने में सफल रहा हूं। अगर आपको डिस्क संबंधित परेशानियां होती हैं तो आपको इनसे इसी तरह निपटना होगा इसलिये मैं इसके बारे में ज्यादा चिंता नहीं करता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed