{"_id":"62d1619457d5641d470b29ed","slug":"virat-kohli-rolls-up-his-collar-and-walks-out-to-bat-through-iconic-lords-pavilion-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: लॉर्ड्स के पवेलियन से कॉलर उठाकर, स्वैग के साथ बल्लेबाजी के लिए निकले विराट कोहली, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: लॉर्ड्स के पवेलियन से कॉलर उठाकर, स्वैग के साथ बल्लेबाजी के लिए निकले विराट कोहली, देखें VIDEO
Fri, 15 Jul 2022 06:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 15 Jul 2022 06:16 PM IST
सार
पवेलियन से निकलकर मैदान पर जाने तक के इस वीडियो में कोहली आत्मविश्वास से भरे हुए दिख रहे थे। दरअसल, 247 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। इसके बाद कोहली मैदान पर उतरे।
विज्ञापन
विराट कोहली लॉर्ड्स के पवेलियन से बाहर निकलते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लॉर्ड्स वनडे में भले ही क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका बोलबाला है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें विराट कोहली के लॉर्ड्स के पवेलियन से निकलने से लेकर मैदान पर जाने तक की क्लिप दिखाई गई है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पवेलियन से निकलकर मैदान पर जाने तक के इस वीडियो में कोहली आत्मविश्वास से भरे हुए दिख रहे थे। दरअसल, 247 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। इसके बाद कोहली मैदान पर उतरे। कोहली ने चेंजिंग रूम से बाहर निकलकर सीढ़ियों पर पहुंचे और अपना कॉलर ऊपर कर लिय और स्वैग के साथ मैदान में उतरे। इस वीडियो के कैप्शन में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पेस होम ऑफ क्रिकेट ने लिखा- और यह आए विराट कोहली।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली का नाम अभी तक लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड में शामिल नहीं हुआ है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कोहली के लिए इस रिकॉर्ड को बदलने का एक अच्छा मौका था, लेकिन कोहली 23 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने तीन चौके भी लगाए, लेकिन डेविड विली की बाहर जाती गेंद पर विकेटकीपर बटलर को कैच थमा बैठे। इंग्लैंड दौरे पर अब तक कोहली ने 11, 20, 1, 11 और 16 के स्कोर दर्ज किए हैं। ऐसे में उनकी फॉर्म पर खूब सवाल भी उठ रहे हैं।
शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने ग्रोइन इंजरी की वजह से पहला टी-20 नहीं खेला था। टीम मैनेजमेंट अब उम्मीद कर रहा होगा कि मैनचेस्टर में तीसरे वनडे में कोहली एक बड़ी पारी खेलें। कोहली 22 जुलाई से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किए गए हैं। ऐसे में अगले महीने शुरू हो रहे एशिया कप में विराट कोहली टीम में वापसी कर सकते हैं।