फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli, Rohit Sharma maintain their top two spots in ODI rankings

ICC ODI rankings: विराट कोहली और रोहित शर्मा शीर्ष दो स्थान पर बरकरार

Wed, 04 Nov 2020 04:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 04 Nov 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli, Rohit Sharma maintain their top two spots in ODI rankings
रोहित-विराट - फोटो : BCCI

भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष दो स्थान पर बने हुए हैं जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन


कोविड-19 के कारण सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ने के बाद से कोहली (871 रेटिंग अंक) और रोहित (855) ने किसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं लिया लेकिन वह बल्लेबाजी सूची में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में 221 रन बनाकर इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों से अंतर को थोड़ा कम कर दिया है। उन्हें आठ रेटिंग अंकों का फायदा हुआ लेकिन वह पहले की तरह तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर और सीन विलियम्स को शृंखला में शतक जड़ने के कारण फायदा मिला। टेलर नौ पायदान ऊपर 42वें स्थान पर पहुंच गये हैं। उन्होंने पहले मैच में 112 रन बनाए थे और शृंखला में 204 रन बनाने में सफल रहे थे। विलियम्स 12 पायदान ऊपर 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अंतिम मैच में 118 रन की पारी खेली थी।

गेंदबाजी सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (722) शीर्ष पर हैं और उनके बाद बुमराह (719) का नंबर आता है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 16वीं रैकिंग पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने पहले वनडे में पांच विकेट लिये थे। इससे वह आठ पायदान चढ़ने में सफल रहे।


पाकिस्तान ने यह शृंखला 2-1 से जीती और उसे विश्व कप सुपर लीग में 20 अंक मिले। जिम्बाब्वे ने तीसरा मैच सुपर ओवर में जीता जिससे उसे 10 अंक हासिल हुए। इंग्लैंड सुपर लीग में 30 अंक के साथ अभी शीर्ष पर है। पाकिस्तान के आस्ट्रेलिया के समान 20 अंक हैं लेकिन वह बेहतर रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर है।

इंग्लैंड वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद भारत, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed