फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli reveals the reason of lose first ODI agaisnt australia

कप्तान कोहली ने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, इस एक गलती से पलट गया पूरा मैच

Sun, 13 Jan 2019 11:28 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 13 Jan 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
virat kohli reveals the reason of lose first ODI agaisnt australia
विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की 289 रन की चुनौती के सामने टीम इंडिया 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 254 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


तीन मैची की इस वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस हार की ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा है। मैच प्रजेंटेशन के दौरान कोहली ने मैच हारने की वजह का खुलासा भी किया।
विज्ञापन


शुरुआत में तीन विकेट गंवाना महंगा पड़ा
कोहली ने कहा, 'हम अपने खेल से संतुष्ट नहीं है। गेंदबाजों ने अच्छा काम किया था। ये तीन सौ से ऊपर के स्कोर का विकेट था। इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था। शुरुआत में तीन विकेट गंवाना कभी अच्छा नहीं होता। रोहित ने असाधारण पारी खेली और धोनी से उन्हें अच्छा सहयोग दिया लेकिन धोनी के आउट होने के बाद रोहित पर दबाव आ गया। अगर हम एक साझेदारी कर पाते तो मैच का नतीजा दूसरा होता। ऑस्ट्रेलिया ने हमें वापसी का मौका नहीं दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा पेसर रिचर्डसन का भविष्य उज्जवल: फिंच
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने अपने युवा गेंदबाज जाए रिचर्डसन को सराहा। उन्होंने कहा, 'युवा जाए आत्मविश्वास से लबरेज थे। उनका भविष्य उज्ज्वल है।' उन्होंने कहा, 'हमें पता था कि वे मैच को आखिरी ओवरों तक खींचने की कोशिश करेंगे और हम भाग्यशाली रहे कि विकेट ले सके और उन्हें रोक सके। कोई भी टीम शुरुआत में 3 विकेट गंवाकर दबाव में आ जाएगी और 3 बड़े बल्लेबाजों का विकेट लेना जरूरी था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed