{"_id":"59daf83f4f1c1baf678b4ba8","slug":"virat-kohli-reunites-with-dhonis-daughter-ziva-shared-a-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी की बेटी जीवा की क्यूटनेस पर फिदा हुए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी की बेटी जीवा की क्यूटनेस पर फिदा हुए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और जीवा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रांची में एमएस धोनी की बेटी जीवा से मुलाकात की और फिर उन्होंने एक क्यूट वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। भारतीय टीम ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद कप्तान कोहली ने धोनी के घर पर जीवा से मुलाकात की और दोनों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन
कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो जीवा के साथ मस्ती कर रहे हैं। 28 वर्षीय क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा, 'जीवा के साथ दूसरी मुलाकात। जीवा के साथ मेरी रियूनियन। पवित्र मासूम के साथ रहने में कितना मजा आता है।'
विज्ञापन
My reunion with Ziva. What a blessing it is to be around pure innocence 🙏❤ pic.twitter.com/7IpvTyynoA
विज्ञापन विज्ञापन— Virat Kohli (@imVkohli) October 8, 2017
विराट कोहली ने यह वीडियो रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, जिस पर समाचार लिखे जाने तक 64,000 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। 11, 236 लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं जबकि दो हजार से अधिक यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह पहला मौका नहीं है जब कोहली ने जीवा से मुलाकात की। इससे पहले भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर कोहली और धोनी के परिवार ने ड्वेन ब्रावो के घर पर मुलाकात की थी।
विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम फिलहाल गुवाहाटी में तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच की तैयारी में जुटी हुई है। टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।