{"_id":"5d196dcb8ebc3e3ce721581d","slug":"virat-kohli-responded-after-indias-loss-against-england-in-cricket-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट ने बताया टीम की हार का कारण, धोनी की बल्लेबाजी को लेकर भी दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ने बताया टीम की हार का कारण, धोनी की बल्लेबाजी को लेकर भी दिया बयान
Mon, 01 Jul 2019 07:49 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 01 Jul 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी-विराट कोहली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्मिंघम में खेले गए विश्व कप के मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 31 रन से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में भारत की यह पहली हार है।इंग्लैंड से मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि सभी टीमें एक दो मैच हारी हैं, कोई भी हारना नहीं चाहता है लेकिन हमें स्वीकार करना चाहिए कि इंग्लैंड ने अच्छा प्रदर्शन किया। फिर भी हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं।
विज्ञापन
टॉस महत्वपूर्ण था लेकिन उससे उतना फर्क नहीं पड़ा, बल्लेबाजी के मामले में हम बेहतर नहीं कर पाए जबकि विकेट पाटा था। हम थोड़ी ताकत लगाते तो लक्ष्य को पा सकते थे लेकिन इंग्लैंड की टीम ने अच्छी गेंदबाजी की।
विज्ञापन
वहीं विराट ने धोनी की बल्लेबाजी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि 'उन्होंने गेंद को बाउंड्री के पार भेजने की पूरी कोशिश की लेकिन ज्यादा कामयाब नहीं हो पाए।' बाकी जो कमियां रही हैं अगले गेम में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकी हार के बाद धोनी की जमकर आलोचना हो रही है। एस एस धोनी और केदार जाधव के बीच साझेदारी इतनी धीमी रही कि इंडिया मैच हार गई। धोनी 31 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्का लगाकर 42 रन बनाए। वहीं, जाधव ने 12 गेंद पर महज 13 रन ही जोड़े।