{"_id":"62160b96177ee10ce06f100e","slug":"virat-kohli-reply-to-yuvraj-singh-emotional-letter-said-your-fight-with-cancer-is-inspiring","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवी को विराट का जवाब: युवराज सिंह के इमोशनल लेटर पर कोहली ने लुटाया प्यार, कहा- कैंसर से आपकी लड़ाई प्रेरणादायक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवी को विराट का जवाब: युवराज सिंह के इमोशनल लेटर पर कोहली ने लुटाया प्यार, कहा- कैंसर से आपकी लड़ाई प्रेरणादायक
Wed, 23 Feb 2022 05:19 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 23 Feb 2022 05:19 PM IST
सार
भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने में अहम योगदान निभाने वाले पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मंगलवार (22 फरवरी) को एक इमोशनल लेटर लिखा था। उसमें उन्होंने कोहली को महानतम खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया था और उनकी जमकर तारीफ की थी।
विज्ञापन
युवराज सिंह और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रत को दो वर्ल्ड कप जिताने में अहम योगदान निभाने वाले पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मंगलवार (22 फरवरी) को एक इमोशनल लेटर लिखा था। उसमें उन्होंने कोहली को महानतम खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया था और उनकी जमकर तारीफ की थी। अब कोहली ने बुधवार (23 फरवरी) को उनके लेटर का जवाब दिया है। इसमें अपने सीनियर खिलाड़ी युवराज के प्रति विराट ने प्यार लुटाया है।
युवराज ने एक गोल्डन बूट विराट को उपहार में भेजा था। इसे पूर्व भारतीय कप्तान ने काफी पसंद किया और युवी को शुक्रिया कहा है। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा- मेरी तारीफ एक ऐसे शख्स ने की है जिन्हें देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। उन्होंने मेरे करियर को पहले दिन से देखा है। इसलिए यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। कैंसर से आपकी लड़ाई और फिर टीम इंडिया में वापसी सिर्फ क्रिकेट में नहीं, बल्कि अन्य सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
विराट ने आगे कहा कि आप दूसरों के प्रति काफी दयालु हैं और दूसरों की देखभाल करते रहते हैं। युवराज सिंह हाल ही में पिता बने हैं। विराट ने इस पर उन्हें बधाई दी। विराट ने इसके आगे युवराज के लिए कहा- हम दोनों अब पिता भी हैं। सबको पता है कि यह कितना बड़ा आशीर्वाद है। मैं दुआ करता हूं इससे आपके जीवन खुशियां आए।
विज्ञापन
युवराज ने खत में क्या लिखा था?
युवराज ने कोहली के लिए लिखा था, "मैंने विराट के करियर को उभरते हुए देखा है। तुम भले ही दुनिया के लिए किंग कोहली हो, लेकिन तू मेरे हमेशा चीकू ही है। मैंने आपके करियर और व्यक्तित्व को उभरते हुए देखा है। एक युवा लड़का जो कभी महान खिलाड़ियों के कंधे से कंधा मिलाकर चलता था अब खुद ही महान खिलाड़ियों में शामिल हो गया है। मैदान पर नए खिलाड़ियों को राह दिखा रहा है।"
भारतीय टीम 2011 में 1983 के बाद वर्ल्ड कप जीती थी। तब उस टूर्नामेंट में युवराज ने शानदार प्रदर्शन किया था। वे मैन ऑफ द सीरीज बने थे। कोहली 2011 वर्ल्ड कप टीम में युवराज के साथ टीम में थे। युवी इससे पहले 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में भी शामिल थे।