फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli praising yuzvendra chahal and kuldeep yadav

कप्तान कोहली को इन दो गेंदबाजों पर पूरा भरोसा, बोले- 2019 वर्ल्ड कप में करेंगे धमाल

Fri, 09 Feb 2018 12:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
virat kohli praising yuzvendra chahal and kuldeep yadav
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि रिस्ट स्पिनर्स युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जुगलबंदी शानदार है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज में उनका प्रदर्शन अविश्वसनीय है। चहल और कुलदीप ने छह मैचों की सीरीज के पहले तीन वन-डे में 21 विकेट ले लिए हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भी यह मानने को मजबूर हैं कि वे इनका सामना नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन


जहां तक बात टेस्ट प्रारूप की है तो यादव ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण किया था और अब तक कुछ मैच ही खेले हैं जबकि चहल का अभी पहला टेस्ट खेलना बाकी है। कोहली ने कहा कि हम जानते थे कि ये विकेट लेंगे क्योंकि इन गेंदबाजों ने घरेलू मैचों में पाटा विकेटों पर भी विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन


कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वन-डे में 124 रन की जीत के बाद कहा कि कुछ लोग सोचते होंगे कि ये टी-20 में गेंदबाजी करते हैं जहां हालात कठिन होते हैं, लेकिन ये वहां भी निरंतर विकेट लेने में सफल रहे हैं। भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। चौथा वन-डे शनिवार को जोहानसबर्ग में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट टीम में चहल-कुलदीप का दावा मजबूत

virat kohli praising yuzvendra chahal and kuldeep yadav
चहल और कुलदीप यादव - फोटो : indianexpress

रिस्ट स्पिनर्स के टेस्ट में खेलने के बारे में उन्होंने कहा कि उनका दावा मजबूत हो रहा है। इस हालात में उनकी इस तरह की गेंदबाजी देखकर अच्छा लग रहा है। वह जिस तरह से ब्रेकथ्रू दिला रहे हैं हमने अब तक ऐसा नहीं देखा। यह अविश्वसनीय है। उन्होंने स्पिन का एक जाल सा बुन दिया है। 

उनका आठ विकेट लेना असाधारण प्रदर्शन है। वह कुछ रन खर्च कर भी विकेट लेने का साहस दिखा रहे हैं। मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं है। इसका श्रेय उन्हें जाता है। दोनों ने साहसिक गेंदबाजी की है। वे बल्लेबाजों को जोखिम भरे शॉट खेलने के लिए मजबूर करते हैं। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा ये पता नहीं लेकिन इस समय उनके प्रदर्शन से मैं बहुत खुश हूं। यहां उनके लिए हालात बेहद अनुकूल हैं। पिच उनकी मदद कर रही है और वे अपना शीर्ष प्रदर्शन कर रहे हैं। वो तो सपाट विकेटों पर भी काफी साहस दिखाते हैं। वो छक्का पड़ने पर निराश नहीं होते और अमूमन तीन-चार विकेट बांट लेते हैं। 

पिछले दो मैचों में ज्यादातर विकेट उन्होंने लिए हैं। उनके लिए यही संदेश है कि विकेट लो और रन खर्च करने की चिंता मत करो। जब आप विकेट लेने की सोचते हो तो ऐसे एरिया में गेंदबाजी करते हो जो बल्लेबाजों के लिए असहज होती है। इसलिए उन्हें श्रेय जाता है क्योंकि वह सही दिशा और लंबाई से गेंदबाजी करते हैं।

विश्व कप के मद्देनजर उपयोगी

virat kohli praising yuzvendra chahal and kuldeep yadav
कुलदीप यादव

भारतीय कप्तान कोहली ने कहा कि दोनों गेंदबाज अगले वर्ष होने वाले विश्व कप के मद्देनजर काफी उपयोगी हैं। हो सकता है कि अगले मैच में वह 70 रन लुटा दें, लेकिन यदि आप आक्रामक गेंदबाजी करोगे तो हर मैच में दो-तीन विकेट ले सकते हो। हम विश्व कप विदेशी मैदान पर खेलेंगे जो हमारे लिए बड़ा मुद्दा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed