{"_id":"5a47ba044f1c1b4e718bc0b3","slug":"virat-kohli-practice-cover-drive-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार लौट ही आए मैदान पर विराट कोहली, की इस खास शॉट की प्रैक्टिस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरकार लौट ही आए मैदान पर विराट कोहली, की इस खास शॉट की प्रैक्टिस
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
Updated Sun, 31 Dec 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
virat kohli
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आखिरकार तीन हफ्ते की लंबी छुट्टी के बाद मैदान पर लौट ही आए। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे और टी20 से अपनी शादी के लिए ब्रेक लिया था। अब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज खेलने के लिए कैपटाउन पहुंची चुकी है। मैच से पहले टीम इंडिया ने यहां पर जमकर प्रैक्टिस की। लंबे ब्रेक के बाद कोहली ने भी बैटिंग की प्रैक्टिस की।
साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच 5 जनवरी से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। कोहली की कप्तानी के लिए यह सीरीज सबसे चुनौती पूर्ण साबित होने वाली है और इस बात को जानते हुए वो और टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कोहली बैटिंग की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में कोहली कवर ड्राइव मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। अफ्रीका की तेज पिचों पर गेंदबाज स्विंग करने की कोशिश करेंगे, इसलिए कोहली पहले से ही आगे फेंके जानी बॉली का सामना करने के लिए कवर ड्राइव की प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह रहेगा टीम इंडिया का मास्टरप्लान, शास्त्री ने किया खुलासा
कोहली ने 6 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद वो बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी करने के लिए इटली चले गए थे। दोनों की शादी इटली के रोम शहर में 11 दिसंबर को हुई। तब से अब पहली बार कोहली ने बैटिंग की प्रैक्टिस की है।
ये देखिए कोहली का प्रैक्टिस वीडियो-

Getting into the groove is #TeamIndia captain @imVkohli pic.twitter.com/ybNqEWVKRm
— BCCI (@BCCI) December 30, 2017