फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli posts photo on internet, Fans asked where is Rohit Sharma in frame

वेस्टइंडीज दौरे से पहले विराट कोहली ने शेयर की फोटो, फैंस ने पूछा- रोहित शर्मा कहां है?

Tue, 30 Jul 2019 11:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Jul 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli posts photo on internet, Fans asked where is Rohit Sharma in frame
वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने से पहले टीम के साथ विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने से ठीक पहले भले ही विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मनमुटाव की खबरों को सिरे से नकार दिया हो, लेकिन फैंस शायद अब भी पूरे मामले को शक के चश्मे से देख रहे हैं। इसका नमूना देखने को मिला, टीम इंडिया के कप्तान विराट की सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक तस्वीर से।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार शाम टीम इंडिया ने मुंबई से उड़ान भरी। इससे ठीक पहले कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। विराट ने लिखा- Miami bound..। रोचक बात यह है कि इस तस्वीर में विराट के अलावा मनीष पांडे और केएल राहुल सहित 5 खिलाड़ी हैं, लेकिन उपकप्तान रोहित शर्मा नदारद है। बस फिर क्या था फैंस ने मानो विराट पर सवालों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक यूजर ने पूछा- रोहित कहां हैं? एक यूजर ने लिखा- रोहित दिख नहीं रहे, शायद अनुष्का को फॉलो करने के लिए गए हैं। ऐसे ही कई फैन्स ने प्रतिक्रिया दी है।






शिखर धवन के साथ दिखे रोहित शर्मा

इस तस्वीर से दूर रोहित शर्मा अपने सलामी जोड़ीदार शिखर धवन के साथ नजर आए।

ऐसा है शेड्यूल

भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 3 अगस्त से होगी। टीम इस दौरे पर तीन टी-20 इंटरनेशनल, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। पहला और दूसरा टी-20 मैच क्रमश: 3 और 4 अगस्त को सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड (लॉन्डरहिल, फ्लोरिडा) पर खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच 6 अगस्त को प्रोविएंस स्टेडियम (गयाना) में होगा।

पहला वन-डे मैच 8 अगस्त को प्रोविएंस स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा और तीसरा वन-डे 11 और 14 अगस्त को क्वींस पार्क ओवल (पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद) मैदान पर खेला जाएगा। पहला टेस्ट 22 से 26 अगस्त के बीच यहां विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से सबीना पार्क जमैका में शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed