फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli out from icc top 10 test batsman list

कोहली को मिली पहली टेस्ट जीत, फिर भी कप्तान को लगा झटका

Tue, 25 Aug 2015 12:34 PM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
virat kohli out from icc top 10 test batsman list

गाले में शर्मनाक हार का बदला लेते हुए टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में बड़ी पटखनी दी और 278 रनों से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज एक-एक से बराबर कर ली है। अंतिम टेस्ट मैच कोलंबो में ही 28 अगस्त से खेला जाएगा।

विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की अगुआई में पहली बार टीम इंडिया ने टेस्ट में जीत का स्वाद चखा। आठ माह के लंबे इंतजार के बाद कोहली को पहली और शानदार जीत नसीब हुई। लेकिन इस जीत में एक तगड़े झटके ने कोहली की पार्टी का मजा किरकिरा कर दिया है।

विज्ञापन

दरअसल, भारतीय टेस्ट कप्तान कोहली आईसीसी की जारी नई रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं। कोलंबो मैच से पहले कोहली शीर्ष 10 टेस्ट बल्लेबाजी की रैंकिंग में 10वें नंबर थे। लेकिन पहले टेस्ट में शानदार शतक और दूसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाने के बावजूद उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ और खिसककर 11वें नंबर पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डीविलियर्स हैं जबकि एशेज सीरीज के हीरो इंग्लिश बल्लेबाज जोए रुट का तीसरा नंबर है।


इसके अलावा कोहली के लिए दूसरी बुरी खबर यह है कि दूसरे टेस्ट में रिटायर्ड हर्ट हुए रिदिमान साहा और ओपनर मुरली विजय तीसरे टेस्ट के लिए अनफिट घोषित हो गए हैं। उनके स्थान पर टीम में नमन ओझा और करुण नायर को शामिल किया गया है।

अश्विन और अमित मिश्रा ने लगाई छलांग

virat kohli out from icc top 10 test batsman list

भारत को दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत दिलाने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने रैंकिंग में छलांग लगाई है।


अश्विन एक स्‍थान की छलांग से आठवें स्‍थान पर पहुंच गए। वह अब सर्वश्रेष्‍ठ भारतीय गेंदबाज हैं। वहीं, अमित मिश्रा 42 स्‍थान की लंबी छलांग से 39वें पायदान पर पहुंच गए।


गेंदबाजी में नंबर वन पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन है। दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और कीवी गेंदबाज ट्रैंट बोल्ट हैं।


इतना ही नहीं कोलंबो टेस्ट में मैन ऑफ द मैच बने शतकवीर लोकेश राहुल ने बल्लेबाजी रैंकिंग में प्रवेश करते हुए 87वां स्‍थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed