फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli not join with training camp in Mumbai is King Kohli angry after being dropped from ODI captaincy

Virat Kohli: मुंबई में ट्रेनिंग कैंप से नहीं जुड़े विराट, क्या वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद नाराज हैं किंग कोहली?

Mon, 13 Dec 2021 12:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 13 Dec 2021 12:00 PM IST
सार

India Tour of South Africa: साउथ अफ्रीका दौरे से पहले मुंबई में लगाए गए टीम इंडिया के ट्रेनिंग कैंप में विराट कोहली अभी तक शामिल नहीं हुए हैं। बीते हफ्ते बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कमान सौंपी थी। 

विज्ञापन
Virat Kohli not join with training camp in Mumbai is King Kohli angry after being dropped from ODI captaincy
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी दक्षिण अफ्रीका के दौरे को देखते हुए टीम इंडिया इन दिनों मुंबई में कड़ी ट्रेनिंग कर रही ही। विराट कोहली को छोड़कर साउथ अफ्रीका दौरे के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि विराट ने सार्वजनिक नहीं किया है कि वह किस कारण के चलते अभी तक ट्रेनिंग कैंप से नहीं जुड़े हैं। बीते हफ्ते बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कमान सौंपी थी। विराट काफी पहले यह इच्छा जाहिर कर चुके थे कि वह टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद वनडे और टेस्ट में कप्तान बने रहेंगे। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उनके इस फैसले से सहमत नहीं था और बिना पूछे उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया। ऐसा कहा जा रहा कि विराट बीसीसीआई के इस फैसले से काफी आहत हैं। 

विज्ञापन


विराट को ट्रेनिंग कैंप के लिए बुलाया गया

भारतीय क्रिकेट टीम 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होगी। इससे पहले मु्ंबई में ट्रेनिंग कैंप खत्म होने के बाद भारतीय टीम अगले दिन दिनों तक क्वारंटीन रहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका पहुंचने के बाद भी टीम इंडिया क्वारंटीन रहेगी और बायो-बबल में ही अभ्यास करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि विराट को ट्रेनिंग कैंप के लिए बताया गया था, लेकिन वह कैंप में शामिल नहीं हुए हैं। बीसीसीआई के अधिकारी ने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि विराट सोमवार को ट्रेनिंग कैंप ज्वाइन करेंगे। 
विज्ञापन


साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया भारत

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिेए दक्षिण अफ्रीका दौरा काफी मायने रखता है। वह इस टूर पर साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज न जीत पाने के मिथक को तोड़ना चाहेंगे। पिछले दौरे पर भारत को टेस्ट सीरीज में करीब हार का सामना करना पड़ा था। दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएग। जबकि, दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से जोहांसबर्ग में होगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed