{"_id":"6315dd3e5b0e4e7ae63fc2b7","slug":"virat-kohli-narrates-champions-trophy-story-after-arshdeep-singh-catch-drop-india-vs-pakistan-asia-cup-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 'मैं सिर्फ छत को देख रहा था, लगा मेरा करियर अब समाप्त, लेकिन...'', कोहली को याद आया 2009 का मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 'मैं सिर्फ छत को देख रहा था, लगा मेरा करियर अब समाप्त, लेकिन...'', कोहली को याद आया 2009 का मैच
Mon, 05 Sep 2022 04:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 05 Sep 2022 04:57 PM IST
सार
सिर्फ कोहली ही नहीं हरभजन सिंह और इरफान पठान समेत कई क्रिकेटर्स अर्शदीप के समर्थन में सामने आए हैं। हरभजन ने ट्वीट किया- युवा अर्शदीप सिंह की आलोचना करना बंद करें, कोई जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता, हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।
विज्ञापन
विराट कोहली और अर्शदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की हार की वजहों में एक अर्शदीप सिंह का कैच छोड़ना भी रहा। 18वें ओवर में अर्शदीप ने आसिफ अली का आसान कैच छोड़ा था। तब आसिफ शून्य पर थे। इसके बाद आसिफ ने आठ गेंदों में 16 रन की पारी खेली। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार अर्शदीप सिंह को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, मैच के बाद विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि गलती कोई भी कर सकता है। तब मैच के हालात काफी मुश्किल भरे थे।
विज्ञापन
कोहली ने कहा- मैच में काफी दबाव था और गलतियां हो सकती हैं। मुझे अब भी याद है कि मैं अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी (2009) खेल रहा था और मैच पाकिस्तान के खिलाफ था। मैंने शाहिद अफरीदी के खिलाफ बहुत खराब शॉट खेला था। मैं सुबह पांच बजे तक सीलिंग देख रहा था, मुझे नींद नहीं आ रही थी और मुझे लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया है, लेकिन ये चीजें स्वाभाविक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान से हारने के बाद भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने कहा- सीनियर खिलाड़ी आपके आसपास रहते हैं, अभी टीम का अच्छा माहौल है, मैं कप्तान और कोच को श्रेय देता हूं। खिलाड़ी अपनी गलतियों से सीखते हैं। इसलिए सभी को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए, उसे संबोधित करना चाहिए और एक बार फिर उस दबाव की स्थिति में आने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
सिर्फ कोहली ही नहीं हरभजन सिंह और इरफान पठान समेत कई क्रिकेटर्स अर्शदीप के समर्थन में सामने आए हैं। हरभजन ने ट्वीट किया- युवा अर्शदीप सिंह की आलोचना करना बंद करें, कोई जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता, हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। वहीं, इरफान ने लिखा- अर्शदीप मजबूत मानसिकता वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें इसी तरह बने रहना चाहिए।
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज ने भी अर्शदीप सिंह के समर्थन में लिखा- सभी भारतीय फैंस से मेरा निवेदन। खेल में हम सभी गलतियां करते हैं, क्योंकि हम इंसान हैं। ऐसी गलतियों पर किसी को बेइज्जत न करें। वहीं, कई फैन्स भी अर्शदीप का समर्थन कर रहे हैं।
कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। कोहली के अलावा कोई बल्लेबाज 30 से ज्यादा रन नहीं बना सका। राहुल ने 20 गेंदों में 28 रन और रोहित ने 16 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।