{"_id":"59ce28d44f1c1b9c538b4e7c","slug":"virat-kohli-meets-harmanpreet-kaur-and-smriti-mandhana-after-fourth-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने टीम इंडिया की सबसे क्यूट क्रिकेटर से की मुलाकात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने टीम इंडिया की सबसे क्यूट क्रिकेटर से की मुलाकात
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 29 Sep 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को चौथे वन-डे के बाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ियों स्मृति मंधना और हरमनप्रीत कौर से मुलाकात की।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विराट और स्मृति व हरमनप्रीत की फोटोज शेयर की है।
#TeamIndia Captain @imVkohli meets @BCCIWomen members @ImHarmanpreet & @mandhana_smriti post the match in Bengaluru pic.twitter.com/3sMyl4ZfGD
— BCCI (@BCCI) September 29, 2017
विज्ञापन
बता दें कि हरमनप्रीत और स्मृति उस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य थी, जिन्होंने इंग्लैंड में संपन्न आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया था। मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप की रनर्स-अप टीम रही थी।
विज्ञापन
बहरहाल, टीम इंडिया को गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 21 रन से शिकस्त झेलना पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट पर 313 रन बना सकी।
टीम इंडिया फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त पर है। अब दोनों टीमों के बीच रविवार को नागपुर में सीरीज का अंतिम मैच खेला जाएगा।