{"_id":"5daafb128ebc3e93aa193b20","slug":"virat-kohli-may-take-break-from-t20-series-against-bangladesh-starting-from-3-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली, इन्हें मिल सकती है टीम की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली, इन्हें मिल सकती है टीम की कमान
Sat, 19 Oct 2019 05:31 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 19 Oct 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से क्रिकेट से आराम ले सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू जमीन पर टी-20 सीरीज खेलनी है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली आगामी सीरीज में आराम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विराट ने जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में आराम लिया था। उसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, वेस्टइंडीज दौरा और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार क्रिकेट खेला है।
विज्ञापन
अब तीन नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में विराट आराम कर सकते हैं, ऐसे में एक बार फिर से टीम की कमान रोहित शर्मा को दी जा सकती है।
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान 24 अक्तूबर को होगा, उस वक्त गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल लेंगे।