गावस्कर की बराबरी के बाद भी भारत के लिए 'अनलकी' है कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान विराट कोहली के सितारे गर्दिश में हैं। अपने नेतृत्व में उन्होंने साबित किया कि वह टीम इंडिया के लिए अनलकी है। कुल 4 टेस्ट मैचों में 400 रन पूरे कर चुके कोहली के लिए अच्छी और बुरी दोनों खबर है।
अपनी कप्तानी में 4 टेस्ट मैच पूरे कर चुके कोहली ने टीम इंडिया के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक की बराबरी कर ली। कोहली से पहले सिर्फ गावस्कर और कुक ही दो ऐसे कप्तान है जिन्होंने ये कारनामा किया है।
लेकिन इस अच्छी खबर के साथ कोहली के लिए एक बुरी खबर है। वह टीम इंडिया के लिए बेहद अनलकी रहे हैं। यह बात हम नहीं उनके रिकॉर्ड कह रहे है। जानिए कैसे...
यह है कोहली के अनलकी होने की वजह
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए बुरी खबर यह है कि वह कप्तानी में अभी तक अनलकी रहे हैं। कोहली ने अपनी कप्तानी में शुरुआती 4 मैचों में 400 रन बनाकर गावस्कर और एलिस्टर कुक के रिकॉर्ड की बराबरी तो कर ली पर एक भी मैच में टीम को जीत नहीं दिला सके।
सुनील गावस्कर की बात करें तो उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को शुरुआती 4 मैचों में एक में जीत दिलाई जबकि 3 मैच ड्रॉ पर रोके। वहीं एलिस्टर कुक ने 4 में से तीन में अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
अब देखते हैं कि क्या विराट कोहली अपने अनलकी कप्तानी का तमगा 20 अगस्त से कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में हटा पाएंगे या नहीं?