{"_id":"5ebb47f98ebc3e90813bf3b2","slug":"virat-kohli-is-like-federer-while-smith-is-more-of-nadal-ab-de-villiers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कोहली की नैसर्गिक प्रतिभा उन्हें क्रिकेट का रोजर फेडरर बनाती है'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'कोहली की नैसर्गिक प्रतिभा उन्हें क्रिकेट का रोजर फेडरर बनाती है'
Wed, 13 May 2020 06:36 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 13 May 2020 06:36 AM IST
सार
- टेनिस के संदर्भ में स्मिथ की तुलना स्पेन के नडाल से की
- कोहली लक्ष्य का पीछा करने के मामले में सचिन से भी थोड़ा बेहतर
- जिंबाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज पोमी मबांग्वा से इंस्टाग्राम पर डीविलियर्स की बातचीत
विज्ञापन
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का मानना है कि विराट कोहली की नैसर्गिक प्रतिभा उन्हें क्रिकेट का रोजर फेडरर बनाती है जबकि स्टीव स्मिथ की मानसिक मजबूती अन्य राफेल नडाल से मेल खाती है।
विज्ञापन
जिंबाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज पोमी मबांग्वा से इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान डीविलियर्स ने कहा, ‘विराट निश्चित तौर पर अधिक नैसर्गिक खिलाड़ी है। टेनिस के संदर्भ में कहूं तो वह फेडरर जबकि स्मिथ नडाल की तरह हैं। स्मिथ नैसर्गिक खिलाड़ी नहीं लगते पर कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। मैंने जितने खिलाड़ी देखे हैं उनमें से स्मिथ मानसिक रूप से सबसे मजबूत हैं।’
विज्ञापन
सचिन से भी आगे
डीविलियर्स का मानना है कि कोहली लक्ष्य का पीछा करने के मामले में सचिन से भी थोड़ा बेहतर है। उन्होंने कहा, ‘सचिन हम दोनों के लिए आदर्श रहे हैं। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, जो उपलब्धियां हासिल की, वह हर किसी के लिए उदाहरण है। लेकिन मेरी निजी राय है कि लक्ष्य का पीछा करते हुए मैंने जितने बल्लेबाजों को देखा उनमें विराट सर्वश्रेष्ठ हैं।’
विज्ञापन
धोनी ने भी खोया आपा...
दुनिया उन्हें ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जानती है लेकिन धोनी के साथ खेलने वाले पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि इस पूर्व कप्तान ने भी कुछ अवसरों पर आपा खोया है। गंभीर ने कहा, ‘मैंने दो बार उन्हें आपा खोतेे देखा है। यह विश्व कप 2007 और एक अन्य विश्व कप की बात है जब हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। हालांकि वह भी इंसान हैं और उनका प्रतिक्रिया देना स्वाभाविक है। हां वह अन्य कप्तानों की तुलना में शांतचित हंै। निश्चित तौर पर मेरी तुलना में बेहद शांतचित हैं।’