फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli injured during India vs Pakistan first odi at Chennai

चोटिल हुए कोहली, दूसरा वनडे खेलना तय नहीं

Mon, 31 Dec 2012 12:49 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Mon, 31 Dec 2012 12:49 AM IST
विज्ञापन
virat kohli injured during India vs Pakistan first odi at Chennai

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ पहले वन-डे मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए। कोहली पाकिस्तान की पारी में 41वां ओवर डाल रहे थे। हल्के हल्के कदमों से जब वह बॉलिंग क्रीज पर पहुंचे तभी उनका पैर फिसल गया और वह घुटने के बल जमीन पर गिरे।

विज्ञापन


जमीन पर गिरते ही कोहली के दर्द से कराहने की आवाज स्टंप्स के माइक्रोफेन से सुनाई दी। कोहली जमीन पर लेट गए थे और दर्द से कराहने लगे। टीम फिजियो तुरंत मैदान में पहुंचे और उनके दाएं घुटने को देखा। कोहली को मैदान से बाहर ले जाने के लिए स्ट्रेचर भी मैदान में लाया गया लेकिन वह लड़खड़ाते हुए ही मैदान से बाहर चले गए।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव संजय जगदाले ने कहा कि विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को चेन्नई में पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए। उनका मैच के बाद एमआरआई किया गया। उन्होंने कहा कि उनके प्रमुख लिगामेंट सही है। उनके घुटने में हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के बाद वह चोट से उबर रहे हैं। उनकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी और वह तीन जनवरी 2013 को कोलकाता में दूसरे मैच में खेल पाएंगे या नहीं इस पर अगले दो दिन में फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed