{"_id":"61c0646267b50c623f2736c9","slug":"virat-kohli-heavy-kit-bag-in-talks-on-india-south-africa-tour-know-what-he-carry-in-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: अफ्रीका दौरे में चर्चा का विषय बना विराट का भारी बैग, जानिए क्रिकेट किट बैग में क्या-क्या रखते हैं विराट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: अफ्रीका दौरे में चर्चा का विषय बना विराट का भारी बैग, जानिए क्रिकेट किट बैग में क्या-क्या रखते हैं विराट
Mon, 20 Dec 2021 04:39 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वांडरर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वांडरर्स
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 20 Dec 2021 04:39 PM IST
सार
विराट कोहली का भारी भरकम क्रिकेट किट बैग अफ्रीका दौरे पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बैग में विराट क्या रखते हैं, इसके बारे में सभी फैंस जानना चाहते हैं। यहां हम आपके सवालों का जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली का भारी भरकम क्रिकेट किट बैग चर्चा का विषय बना हुआ है। अफ्रीका में प्रैक्टिस के दौरान विराट के की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो अपने भारी भरकम क्रिकेट किट बैग के साथ नजर आ रहे हैं। इस बैग ने फैंस का ध्यान खींचा है और सभी यह जानना चाहते हैं कि विराट इस बैग में क्या रखते हैं। विराट खुद यह बता चुके हैं कि उनका किट बैग इतना बड़ा क्यों होता है और वो इसमें क्या रखते हैं। भारतीय कप्तान जरूरत के हिसाब से अपने किट बैग में बदलाव करते हैं।
विराट ने 2020 में आईपीएल के दौरान बताया था कि उनके किट बैग में क्या-क्या रहता है। लंबे दौरे पर अक्सर कोहली 10 से 11 जोड़ी ग्लव्स ले जाना पसंद करते हैं और हमेशा उनके पास एक खास थाई गार्ड भी होता है।
आरसीबी ने विराट का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके बैग में दो टोपियां रहती हैं और एक खास थाई गार्ड रहता है, जो उन्हें बेहद पसंद है। इसके अलावा किट बैग में उनके पैड, 10 से 11 जोड़ी ग्लव्स, बैट ग्रिप कोन, बैट का स्टिकर और तीन बैट रहते हैं। विराट लंबे दौरों पर एक और किट बैग लेकर जाते हैं, जिसमें कुछ और बैट रहते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
क्यों खास है विराट का थाई पैड
कोहली के थाई पैड में उनका में उनका टेस्ट नंबर लिखा हुआ है। इसी वजह से यह पैड उनके लिए खास है। इसके साथ ही यह काफी मजबूत और सुविधाजनक भी है। इसलिए भी विराट को यह बेहद पसंद है। वो पहले भी इस बारे में बता चुके हैं कि भले ही उनका प्रदर्शन टी-20 और वनडे में शानदार रहा है, लेकिन उन्हें टेस्ट मैच खेलना सबसे ज्यादा पसंद है। यही उनका पसंदीदा फॉर्मेट भी है।

You’ve seen cricketers carry huge kitbags filled with their favourite gear. From bats to shoes and everything else, here’s Captain Kohli showing what he’s got in his kit. Watch out for a special appearance from a special someone.#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers #Dream11IPL pic.twitter.com/VtYRUfgrIz
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) October 14, 2020