पूर्व क्रिकेटर बोले, देखते हैं क्या करेंगे कप्तान कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रोमेश कालूवितरणा का मानना है भारत के युवा कप्तान विराट कोहली जीत के भूखे हैं लेकिन उन पर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में अपेक्षाओं का बोझ रहेगा।
उन्होंने कहा कि भारत में अपेक्षाएं बहुत अधिक होंगी। भारत में लोग देखना चाहेंगे कि एक कप्तान के तौर पर विराट अपने आपको कैसे ढालते हैं। कोहली को इन सब अपेक्षाओं से भी निबटना होगा।
उन्होंने कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि नया कप्तान बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा और वह जीत के लिए भूखे होंगे। श्रीलंका ए टीम और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के कोच रोमेश ने कहा कि टेस्ट सीरीज श्रीलंका के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होगी।"
श्रीलंकाई टीम की कमियां भी गिनाई
श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रोमेश कालूवितरणा कहा कि हम पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा नहीं कर पाए थे। हमें वापसी के लिए खुद रास्ता तलाशना होगा क्योंकि भविष्य में हम कैसे आगे बढ़ेंगे।
यह सीरीज उसमें भी अहम भूमिका अदा करेगी। इसके अलावा श्रीलंका संगकारा के लिए सीरीज जीतने में कोई कसर नहीं रखना चाहेगा। भारतीय टीम ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ पहला मैच ड्रॉ खेला लेकिन सीरीज में उस मैच का नतीजा ज्यादा मायने नहीं रखेगा।
कालूवितरणा भारतीय गेंदबाजों से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अभी यह नहीं कह सकते कि उनका संयोजन क्या होगा। जब तक हम गाले की पिच को नहीं देख लेते तब तक अनुमान लगाना मुश्किल है कि वह तीन गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतरेंगे या नहीं।
वैसे अमूमन उनका संयोजन ऐसा ही रहता है। उनके कुछ गेंदबाज बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। ऐसे में कोई भी टीम टेस्ट क्रिकेट में पांच गेंदबाजों के साथ उतरना चाहेगी।