{"_id":"63455d2c20025571ca48ec97","slug":"virat-kohli-has-a-throwdown-specialist-in-coach-rahul-dravid-for-t20-world-cup-practice-net-session","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टी20 वर्ल्ड कप के लिए 'किंग कोहली' की खास तैयारी, विराट को इस दिग्गज के रूप में मिला थ्रो-डाउन एक्सपर्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: टी20 वर्ल्ड कप के लिए 'किंग कोहली' की खास तैयारी, विराट को इस दिग्गज के रूप में मिला थ्रो-डाउन एक्सपर्ट
Tue, 11 Oct 2022 05:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 11 Oct 2022 05:40 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कोहली नेट्स पर कड़ा अभ्यास करते दिख रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में जो सबसे ज्यादा खास बात रही है, वह है कोच राहुल द्रविड़ का थ्रो-डाउन।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए जमकर तैयारी कर रही है। पर्थ में टीम नेट सेशन में जुटी हुई है। सोमवार को टीम इंडिया ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेला और जीत हासिल की। इसके बाद भी टीम जमकर नेट सेशन कर रही है। खासतौर पर विराट कोहली वर्ल्ड कप में रन बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कोहली नेट्स पर कड़ा अभ्यास करते दिख रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में जो सबसे ज्यादा खास बात रही है, वह है कोच राहुल द्रविड़ का थ्रो-डाउन। द्रविड़ वीडियो में खुद कोहली को थ्रो-डाउन कर रहे हैं और उन्हें बैटिंग टिप्स भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम अभ्यास मैच के बाद
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट के एक शॉट पर द्रविड़ उन्हें लेग में खेलने के लिए कहते हैं और स्ट्रेट बैट से खेलने की सलाह देते हैं। कोच द्रविड़ अपने समय के महान बल्लेबाज रहे हैं और कोहली उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं। पिछले कुछ समय से विराट खराब फॉर्म में चल रहे थे।
King practicing at nets 👑✨❤️@imVkohli #ViratKohli𓃵 #ViratKohli#Virat #Kohli #T20WorldCup2022 pic.twitter.com/egAKqDT98i
— _LiveLaughLov (@_LiveLaughLov) October 10, 2022
हालांकि, पिछले महीने एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला और अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक जड़ा। उन्होंने तीन साल के शतकों के सूखे को खत्म किया। कोहली एशिया कप में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी कोहली ने कुछ शानदार पारियां खेलीं। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ तीसरे टी20 में 63 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में नाबाद 49 रन बनाए थे। कोहली फिलहाल टीम के साथ पर्थ में हैं और वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटे हुए हैं।
ऑस्ट्रेलिया में कोहली का रिकॉर्ड शानदार है और वह टीम इंडिया के 15 साल के टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। भारत ने पिछली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। कोहली पिछले साल अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप खेले थे, लेकिन टीम इंडिया सुपर-12 राउंड से ही बाहर हो गई थी। इस बार टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है।
Nice gesture from Virat Kohli to give autograph to fans ahead of the warm up match. pic.twitter.com/baQulbApg6
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 10, 2022
कोहली को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में आराम दिया गया था। ऐसे में 13 अक्तूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे अभ्यास मैच में कोहली खेल सकते हैं। इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 अक्तूबर और न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 अक्तूबर को दो टी20 प्रैक्टिस मैच खेलेगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्तूबर को करेगी।