फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli give interview after lost match against sri lanka

फ्लॉप रोहित शर्मा का पक्ष क्यों ले रहे हैं कप्तान कोहली?

Sun, 16 Aug 2015 03:28 PM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
virat kohli give interview after lost match against sri lanka

गाले में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया अब दूसरे टेस्ट में अपनी प्लानिंग को लेकर जुट गई है। लेकिन इस हार के पीछे की वजहों को शायद अभी भी नजर अंदाज कर रही है। पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा का फ्लॉप प्रदर्शन रहा। वह दोनों पारियों में नहीं चले।

विज्ञापन


हार की समीक्षा करने जब भारतीय टेस्ट कप्तान कोहली प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से रूबरू हुए तो उन्होंने खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का पक्ष लेना शुरू कर दिया। उनका यह कहना काफी चौंकाने वाला रहा कि चेतेश्वर पुजारा के स्थान पर रोहित शर्मा को रखने का फैसला था।
विज्ञापन


कोहली ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा की फॉर्म ठीक नहीं है जबकि रोहित शर्मा अच्छी फार्म के चलते टीम में लिए गए है। हार की समीक्षा में कप्तान कोहली के ये बयान काफी चौंकाने वाले थे। अगर पिछले कुछ टेस्ट मैचों में रोहित की बल्लेबाजी की समीक्षा की जाए तो वह लगातार फ्लॉप रहे है। दो क्रिकेट दौरों में में उन्होंने दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में 6 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में भी वह फ्लॉप रहे। वहीं, गाले टेस्ट में रोहित के बल्ले से पहली पारी में 9 रन और दूसरी पारी में 4 रन ही निकले।

खराब बल्लेबाजी ही नहीं इन कारणों ने भी हराया टीम इंडिया को

virat kohli give interview after lost match against sri lanka

गाले में टीम इंडिया की हार बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना रही। पहले तीन दिन टीम इंडिया के पक्ष में थे। पहले श्रीलंकाई टीम को 183 पर ऑलआउट करना। फिर शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका पर 192 रनों की बढ़त बनाई।

हालांकि दूसरी पारी में श्रीलंका ने वापसी की और दिनेश चांडीमाल के शतक की बदौलत टीम इंडिया को 176 रनों का टारगेट दिया। बस इसी के बाद टीम इंडिया की बुरी गत शुरू हुई। ओवरकांफिडेंस ने भारतीय टीम ने मैच अपने हाथ से श्रीलंका की झोली में डाला। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों में गंभीरता नहीं ‌दिखाई। जब टीम को होश आया तब तक देर हो चुकी थी, दिग्गज पवेलियन लौट चुके थे और मैच हाथ से निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed