फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Flop Show Continues in 2021 played 24 innings without century

Virat Kohli Flop Show: 2021 में भी फ्लॉप रहे किंग कोहली, पांच बार जीरो पर आउट हुए, 80* सबसे बड़ी पारी

Thu, 30 Dec 2021 02:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 02:01 PM IST
सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली के शतकों का इंतजार 2021 में भी नहीं खत्म हुआ। इस साल भी वो रनों के लिए जूझते रहे हैं और 24 पारियों में 37 के औसत से रन बनाए हैं। इस साल उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 80 रन रहा है। 

विज्ञापन
Virat Kohli Flop Show Continues in 2021 played 24 innings without century
Virat Kohli - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विराट कोहली सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में 18 रन बनाकर आउट हो गए और उनका यह साल भी बिना किसी शतक के खत्म हो गया। विराट ने अपना आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में बनाया था। इसके बाद से उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। विराट लगातार एक ही गलती कर रहे हैं। वो ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद से छेड़खानी करके अपना विकेट गंवा रहे हैं। अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में भी यही नजारा देखने को मिला। 
विज्ञापन


विराट की पुरानी कमजोरी है ऑफ स्टंप की गेंद
विराट कोहली शुरुआत से ही ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद के साथ छेड़खानी करते रहे हैं। हालांकि करियर की शुरुआत में किसी को यह कमजोरी नहीं पता थी और वो आसानी से रन बना रहे थे, लेकिन इंग्लैंड दौरे में जेम्स एंडरसन ने उनकी यह कमजोरी सबसे सामने ला दी। एंडरसन ने लगातार विराट को ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट किया। इसके बाद विराट ने अपनी इस कमजोरी पर काम किया और खूब रन बनाए, लेकिन अब उनकी यह कमजोरी फिर से सामने आ गई है और सभी गेंदबाज उन्हें इसी लाइन पर गेंदबाजी करके आउट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


2021 में 37 के औसत से रन बनाए
विराट का करियर औसत 54.83 का है, लेकिन 2021 में उन्होंने 37.07 के औसत से बल्लेबाजी की है। उन्होंने 24 मैचों में 964 रन बनाए हैं। इस दौरान वो पांच बार अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। वहीं उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 80 रन रही है। पिछली छह पारियों में वो कोई अर्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं। विराट ने इस दौरान 15 पारियां भारत में भी खेली हैं, लेकिन उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 तक हर साल औसतन छह शतक लगाते थे विराट
विराट कोहली ने 2008 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और अगले 12 सालों में 70 शतक लगाए थे। इस हिसाब से वो हर साल औसतन छह शतक लगाते थे। हालांकि 2020 में कोरोना आने से पहले भी विराट फॉर्म में थे भले ही कुछ महीनों से उन्होंने कोई शतक नहीं लगाया था। वहीं कोरोनाकाल की वजह से वो लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। इसके बाद उनका बल्ला पहले की तरह नहीं चला है। आईपीएल में विराट पहले की तरह बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ रन नहीं बना पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed